{"_id":"689cdb69248ace26ab080506","slug":"siddharthnagar-news-oral-examination-of-bed-first-year-in-colleges-from-august-18-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-142778-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: महाविद्यालयों में बीएड प्रथम वर्ष की मौखिक परीक्षा 18 अगस्त से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: महाविद्यालयों में बीएड प्रथम वर्ष की मौखिक परीक्षा 18 अगस्त से
Thu, 14 Aug 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
- परीक्षा के लिए प्रत्येक जिले में निर्धारित किया गया केंद्र
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के संबद्ध महाविद्यालयों में बीएड प्रथम वर्ष की मौखिक परीक्षा 18 अगस्त से कराई जाएगी। 29 अगस्त तक आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए जिला वार महाविद्यालय में केंद्र भी बना दिए गए हैं।
इसमें अनुदानित महाविद्यालयों पर 18 अगस्त काे, बस्ती के महाविद्यालयों का 19, 20, 21 को बस्ती, श्रावस्ती व बलरामपुर में 22 अगस्त को, संतकबीरनगर में 23, 25 व 26 अगस्त को, महराजगंज में 27 व 28 को, जबकि सिद्धार्थनगर में 29 अगस्त को परीक्षा करवाने की तिथि निर्धारित की गई है। सभी परीक्षा महाविद्यालय पर ही आयोजित होंगी। इसको लेकर प्राचार्यों को तैयारी करने का निर्देश भी दिए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक दीनानाथ यादव ने बताया कि परीक्षा करवाने के लिए परीक्षक की भी ड्यूटी निर्धारित कर दी गई हैं। महाविद्यालय संबंधित परीक्षक से संपर्क कर बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षा निर्धारित तिथियों में सम्पन्न कराएंगे। यदि कोई परीक्षक उपरोक्त तिथि में परीक्षा कराने में असमर्थता व्यक्त करता है तो आप संबंधित शिक्षक का असहमति पत्र तत्काल व्हाॅट्सएप के माध्यम से सिविवि प्रयोगात्मक परीक्षा ग्रुप में उपलब्ध कराना होगा।