फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Opportunity to add names to the electoral roll following the removal of 2.81 lakh entries; camp to be held today

Siddharthnagar News: 2.81 लाख नाम कटने के बाद मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, शिविर आज

Fri, 16 Oct 2026 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 16 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Opportunity to add names to the electoral roll following the removal of 2.81 lakh entries; camp to be held today
सिद्धार्थनगर। विशेष गहन पुनरीक्षण में मतदाता सूची से करीब 2.81 लाख नाम हटने के बाद अब पात्र नागरिकों को नाम जुड़वाने का अवसर मिलेगा। इसके लिए 17 और 24 अक्तूबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। दोनों दिन सुबह 10 से शाम चार बजे तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं और ऐसे पात्र नागरिकों के पंजीकरण पर विशेष जोर रहेगा, जिनका नाम किसी कारण से मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सका है। जिला निर्वाचन अधिकारी शिवशरणप्प जीएन ने बताया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क बनाई जाएगी, जहां फॉर्म भरने और पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन

बता दें कि पुनरीक्षण के दौरान जिले में पहले 19,63,872 मतदाता दर्ज थे। इनमें से 3,98,920 नाम हटाए गए थे। इनमें 77,495 मृत, 1,04,299 अनुपस्थित या पता नहीं चल पाने वाले, 1,65,751 स्थानांतरित और 41,650 दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाता बताए गए थे। इसके अलावा 9,725 मतदाताओं के गणना प्रपत्र जमा नहीं हुए थे। 10 अप्रैल को प्रकाशित अंतिम सूची में 16,80,555 मतदाता दर्ज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव 2027 की तैयारियों के क्रम में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम भी तय किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 नवंबर को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होगी। ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed