{"_id":"6aa1a6dbe915201aa000a7d7","slug":"siddharthnagar-news-one-and-a-half-quintal-of-ganja-recovered-smuggler-ran-away-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1031-164260-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: डेढ़ क्विंटल गांजा बरामद, तस्कर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: डेढ़ क्विंटल गांजा बरामद, तस्कर भागा
Thu, 10 Sep 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
सशस्त्र पुलिस द्वारा नेपाल में जप्त किया गया मादक पदार्थ गांजा। स्रोत विज्ञप्ति
- फोटो : credit
बढ़नी। नेपाल के सिरहा जिले से तस्करी कर भारत ले जाई जा रही 157 किलो 207 ग्राम गांजा की खेप सशस्त्र प्रहरी बल (एपीएफ) ने सीमा क्षेत्र से मंगलवार की रात बरामद की। मोबाइल गश्ती दल को देखते ही तस्कर सिर पर लदे गांजे के गट्ठर फेंककर अंधेरे का लाभ उठाते हुए भाग निकले। सुरक्षा एजेंसियों ने तस्करों की तलाश तेज कर दी है।
जानकारी के अनुसार, सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल नंबर-7 गण मुख्यालय सिरहा के गणपति एसपी सुमनजंग थापा ने बताया कि मंगलवार देर रात औरही गांवपालिका-4 के इट्टाटार स्थित नेपाल-भारत सीमा क्षेत्र में एपीएफ का मोबाइल गश्ती दल नियमित निगरानी पर था। सीमा के संवेदनशील रास्तों पर गश्त के दौरान जवानों को कुछ संदिग्ध व्यक्ति सिर पर बड़े-बड़े गट्ठर लादकर भारतीय सीमा की ओर बढ़ते नजर आए।
गश्ती दल ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो तस्करों ने गट्ठर मौके पर ही फेंक दिए और खेतों व झाड़ियों के रास्ते भाग निकले। जवानों ने तत्काल पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान सभी गट्ठरों से गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 157 किलो 207 ग्राम निकला।
विज्ञापन
एसपी थापा ने बताया कि बरामद गांजे को एपीएफ ने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।