Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: No negligence in security during festivals will be tolerated; SP issues directives for heightened vigilance

Siddharthnagar News: त्योहारों पर सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एसपी ने दिए सतर्कता के निर्देश

Thu, 05 Nov 2026 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 05 Nov 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: No negligence in security during festivals will be tolerated; SP issues directives for heightened vigilance
- दीपावली, छठ और भैया दूज को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

- विसर्जन मार्गों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश
सिद्धार्थनगर। आगामी दीपावली, छठ पूजा और भैया दूज के त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइंस सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें अपर पुलिस अधीक्षक, सभी क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्ष शामिल हुए। एसपी ने त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
एसपी ने कहा कि सभी धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम पूर्व निर्धारित परंपराओं के अनुसार ही आयोजित कराए जाएं। आयोजकों को निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। लक्ष्मी मूर्ति विसर्जन के दौरान निर्धारित मार्गों और स्थलों का ही उपयोग करने और सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करने और नियमित पैदल गश्त करने के निर्देश दिए। बाजारों, प्रमुख चौराहों, धार्मिक स्थलों और विसर्जन स्थलों पर पुलिस की सक्रिय निगरानी रखने और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने को कहा। एसपी ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पहले से पूरी रखने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed