फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : No approval contract, hoardings paid city

Siddharthnagar News: मंजूरी न ठेका, होर्डिंग से पटा शहर

Sat, 24 Oct 2026 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 24 Oct 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : No approval contract, hoardings paid city
बांसी रोड़वेज गेट के सामने सड़क के बीच में डिवाइड पर लगा हुआ होर्डिंग। संवाद
बांसी। हाईवे के डिवाइडर और राप्ती नदी पुल की रेलिंग होर्डिंग से पटी हैं। नगर पालिका ने किसी को भी बिलबोर्ड, फ्लैग यूनीपोल या डिवाइडर यूनीपोल लगाने की अनुमति नहीं दी है। यह नगर पालिका की निगरानी व्यवस्था की पोल खोल रही है। त्योहारों के दौरान नगर पालिका बांसी की सड़कों और चौराहों पर नेताओं और संस्थानों के बधाई संदेशों वाले होर्डिंग की भरमार है। त्योहारों का सीजन शुरू होते ही कस्बे की प्रमुख सड़कों और चौराहों पर होर्डिंग व बैनर लग गए हैं। दशहरा, दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा पर बधाई संदेश देने की होड़ मची है। इसके चलते सरकारी कार्यालयों, पार्कों और महापुरुषों की प्रतिमा स्थलों पर भी बैनर व होर्डिंग टांग दिए गए हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका ने एक भी होर्डिंग या यूनीपोल लगाने की अनुमति नहीं दी है। इसके बावजूद कुछ प्रचार एजेंसियां एनएच 28 पर रानीगंज तिराहा से पुरानी कचहरी चौराहा, रोडवेज चौराहा और माधव पार्क तिराहा के डिवाइडर में यूनीपोल लगा रही हैं। वे सड़क किनारे फ्लैग यूनीपोल और बिलबोर्ड लगाकर मोटी रकम कमा रही हैं।
विज्ञापन

ये निजी प्रचार एजेंसियां बड़े फर्मों, दुकानों, संस्थानों और नेताओं की होर्डिंग लगाकर लाखों रुपये महीने में कमा रही हैं। नगर पालिका की लापरवाही से जो राजस्व उसे मिलना चाहिए, उसका लाभ प्रचार एजेंसियां उठा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रचार एजेंसियों की मनमानी से नगर पालिका को नुकसान : नगर पालिका परिषद बांसी ने लगभग आठ वर्ष पहले बैनर और होर्डिंग से प्रचार करने वाली एजेंसियों से कर वसूलने या एजेंसी देने का बायलॉज पारित किया था। इसके बाद भी अभी तक न तो इसका टेंडर किया गया है और न ही किसी प्रचार कंपनी को एजेंसी दी गई है। इस कारण नगर पालिका को लाखों रुपये महीने का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed