फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Rabi Lamichhane to visit Kainchi Dham and Kamakhya Temple to fulfill a vow

Siddharthnagar News: मन्नत पूरी करने कैंची धाम जाएंगे रवि लमिछाने

Sun, 25 Oct 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 25 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Rabi Lamichhane to visit Kainchi Dham and Kamakhya Temple to fulfill a vow
भारत में तीर्थ यात्रा पर नेपाल से जाते रास्वपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविलामे छाने। स्रोत सोशल मी - फोटो : टूंडला के एक होटल में बैठक करते अवर अ​भियंता संगठन
खुनुवां। नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) के सभापति रवि लामिछाने तीन दिवसीय निजी धार्मिक यात्रा पर भारत आए हैं। जेल में रहने के दौरान मांगी गई मन्नत पूरी करने के लिए वह परिवार के साथ उत्तराखंड के नैनीताल स्थित कैंची धाम और असम के गुवाहाटी स्थित कामाख्या मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया है कि उनकी यह यात्रा पूरी तरह निजी, पारिवारिक और धार्मिक है। इसका कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं है। शुक्रवार को धनगढ़ी से सड़क मार्ग के जरिये भारत के लिए रवाना होने से पहले लामिछाने ने धनगढ़ी हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जेल में रहने के दौरान उन्होंने मन्नत मांगी थी। अब समय मिलने पर वह परिवार के साथ इसे पूरा करने के लिए निकले हैं। लामिछाने ने कहा कि उनका परिवार आध्यात्मिक प्रवृत्ति का है। धार्मिक आस्था और पारिवारिक परंपराओं के अनुरूप यह यात्रा की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपनी निजी यात्रा को राजनीतिक गतिविधियों से जोड़कर नहीं देखने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed