Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: 'Nivesh Mitra 2.0' portal to shut down from the 15th; applications will be processed on the new portal

Siddharthnagar News: 15 से बंद होगा निवेश मित्र 2.0 पोर्टल, नए पोर्टल पर होंगे आवेदन

Thu, 05 Nov 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 05 Nov 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: 'Nivesh Mitra 2.0' portal to shut down from the 15th; applications will be processed on the new portal
- लंबित आवेदनों का समय से निस्तारण करने के निर्देश, पुराने पोर्टल पर नए आवेदन करने पर आवेदक होंगे जिम्मेदार
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कृषि विभाग से संबंधित लाइसेंस के लिए संचालित निवेश मित्र 2.0 पोर्टल 15 नवंबर से बंद हो जाएगा। इसके बाद नए लाइसेंस के लिए आवेदन निवेश मित्र 3.0 पोर्टल के माध्यम से ही किए जा सकेंगे। शासन के निर्देश पर कृषि विभाग ने संबंधित आवेदकों को पुराने पोर्टल पर नए आवेदन नहीं करने की जानकारी दी है।
प्रभारी कृषि रक्षा अधिकारी एवं उप कृषि निदेशक राजेश कुमार के अनुसार, कृषि निदेशालय के कृषि रक्षा अनुभाग की ओर से 30 अक्तूबर को जारी पत्र के क्रम में यह निर्देश दिया गया है। यूपीईडीबी (इन्वेस्ट यूपी) की ओर से ई-मेल के माध्यम से निवेश मित्र 2.0 पोर्टल को 15 नवंबर से बंद किए जाने की सूचना दी गई है। इसके तहत पुराने पोर्टल पर पहले से लंबित लाइसेंस आवेदनों का निर्धारित समय में निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लंबित आवेदनों का निस्तारण होने के बाद निवेश मित्र 2.0 पोर्टल पर कोई नया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके बाद लाइसेंस से संबंधित सभी नए आवेदन निवेश मित्र 3.0 पोर्टल के माध्यम से ही किए जाएंगे। पुराने पोर्टल पर नया आवेदन करने की स्थिति में संबंधित आवेदक स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में संबंधित लोगों को जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पोर्टल बंद होने के बाद लाइसेंस आवेदन और निस्तारण की प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed