{"_id":"6ac3e441e55d87acc103b2d9","slug":"siddharthnagar-news-nhm-employees-submitted-a-memorandum-regarding-five-demands-including-regularization-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-165868-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एनएचएम कर्मियों ने नियमितीकरण समेत पांच मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एनएचएम कर्मियों ने नियमितीकरण समेत पांच मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
Mon, 05 Oct 2026 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
ढेबरूआ। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों ने सोमवार को पीएचसी बढ़नी के प्रभारी चिकित्साधिकारी अविनाश चौधरी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने नियमितीकरण समेत पांच प्रमुख मांगों को उठाया। कर्मचारियों ने शासन स्तर पर लंबित मांगों का समाधान न होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी।
एनएचएम कर्मी लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, पर उन्हें नियमितीकरण, वेतन और सामाजिक सुरक्षा का अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा है। संयुक्त संघर्ष समिति ने कर्मियों को राज्य आधारित स्वास्थ्य व्यवस्था में शामिल कर नियमित करने की मांग की। उन्होंने न्यूनतम 18 हजार रुपये मासिक वेतन, पारदर्शी वेतन निर्धारण व वृद्धि नीति लागू करने की भी मांग रखी। रिक्त पदों को भरने, स्थानांतरण नीति लागू करने और ईपीएफ, ईएसआई, उपदान व स्वास्थ्य बीमा जैसी सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं देने की भी मांग की गई। आउटसोर्स कर्मचारियों के समायोजन की मांग भी ज्ञापन में शामिल थी। ज्ञापन देने वालों में संध्या, अमृता पांडेय, सौम्या जायसवाल, श्रद्धा चौधरी और अख्तर हुसैन शामिल थे।