फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Newly admitted students welcomed

Siddharthnagar News: नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का हुआ स्वागत

Fri, 09 Oct 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 09 Oct 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Newly admitted students welcomed
रतनसेन डिग्री कॉलेज में परास्नातक समाजशास्त्र विभाग में आयोजित हुआ समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
विज्ञापन

बांसी। रतनसेन डिग्री कॉलेज के परास्नातक समाजशास्त्र विभाग में शुक्रवार को नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें परास्नातक द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक और अक्षत लगाकर स्वागत किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्रा शालिनी मद्धेशिया ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। शालिनी मद्धेशिया और नीति ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों और नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करना हर्ष और उत्साह का विषय है। यह समारोह नए विद्यार्थियों को महाविद्यालय के वातावरण से परिचित कराने और वरिष्ठ विद्यार्थियों से संवाद स्थापित करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह घर आए अतिथि का स्वागत किया जाता है, उसी तरह नवप्रवेशी विद्यार्थी भी महाविद्यालय के लिए विशेष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सुनीता त्रिपाठी ने कहा कि यह स्वागत समारोह के साथ दीक्षारंभ कार्यक्रम भी है। आने वाले दो वर्ष विद्यार्थियों के जीवन की दिशा और दशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसलिए विद्यार्थियों को इस अवधि का सदुपयोग करते हुए अपनी पढ़ाई और व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देना चाहिए।
कार्यक्रम में छात्रा साक्षी ने भजन प्रस्तुत किया। बेबी और ईशा ने गीत गाकर सभी का मन मोह लिया। सावित्री और नीति ने नृत्य प्रस्तुत किया। अन्य विद्यार्थियों ने भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई। मंच संचालन शिवलाल मौर्य ने किया।

इस अवसर पर समाजशास्त्र विभाग के सहायक आचार्य डॉ. केदारनाथ गुप्ता और दयाशंकर ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मनोज कुमार, सुजाता, अर्चना, पिंकी, रोशनी, रवीना, प्रीति सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed