{"_id":"6af3552e901aa74b4e0d6755","slug":"altercation-follows-bike-scooter-collision-in-bansi-case-registered-against-four-individuals-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1010-167890-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बांसी में बाइक-स्कूटी टक्कर के बाद मारपीट, चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बांसी में बाइक-स्कूटी टक्कर के बाद मारपीट, चार पर रिपोर्ट
Tue, 10 Nov 2026 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
बांसी। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के जिगनिहवा चौराहा पर दिवाली की शाम पांच बजे रविवार को बाइक और स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
जानकारी के अनुसार, जाजरगठिया निवासी मोती लाल की बाइक से जिगिनिहवा निवासी बृजेश मिश्र की स्कूटी टकरा गई थी। यह मामूली टक्कर जल्द ही मारपीट में बदल गई। मोती लाल की तहरीर पर पुलिस ने बृजेश मिश्र, सत्यव्रत, मारकंडेय और शनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इन पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने, लात-घूंसे से मारने, गाली देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच सीओ इटवा कर रहे हैं।