फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Nepal resident arrested for crime against teenager

Siddharthnagar News: किशोरी से दुष्कर्म, नेपाल का रहने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sun, 23 Nov 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 23 Nov 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Nepal resident arrested for crime against teenager
लोटन। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग से खेत दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी नेपाल का रहने वाला है। घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके उसको गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

लड़की के दादा ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि आरोपी नेपाल का रहने वाला है। वह अपने बहनोई के यहां आया हुआ था। तीन दिन पहले मेरी पोती रात करीब 8 बजे खेत की ओर जा रही थी। रास्ते में घात लगाए बैठे आरोपी ने किशोरी का मुंह दबाकर जबरन उठा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की ने घर आकर परिजनों से पूरी बात बताई।
विज्ञापन

इस दौरान कुछ लोग दो दिनों तक सुलह समझौते में लगे रहे। जब आपसी समझौता नहीं हो पाया तो रविवार को थाना लोटन में आकर पीड़िता के दादा ने तहरीर दे दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इस संबंध में एसओ लोटन दिनेश कुमार सरोज का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद एफआईआर पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed