{"_id":"6ac3e313bab42cf1dc07a708","slug":"siddharthnagar-news-ncc-cadets-imparted-fire-fighting-training-at-the-camp-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-165834-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: शिविर में एनसीसी बकैडेट्स को दिया गया फायर फाइटिंग का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: शिविर में एनसीसी बकैडेट्स को दिया गया फायर फाइटिंग का प्रशिक्षण
Mon, 05 Oct 2026 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
करौंदा मसिना के एक विद्यालय में एनसीसी शिविर में फायरिंग प्रशिक्षण प्राप्त करते एनसीसी कैडेट्स।
- अग्निशमन टीम ने आग से बचाव और उपकरणों के उपयोग का कराया अभ्यास
- स्वच्छता पर व्याख्यान के साथ बेस्ट कैडेट के चयन के लिए हुई फायरिंग प्रैक्टिस
धेंसा। सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल करौंदा मसिना में आयोजित दस दिवसीय सीएटीसी-168 एनसीसी शिविर में सोमवार को कैडेट्स को फायर फाइटिंग का प्रशिक्षण दिया गया। जिले की अग्निशमन टीम ने आग से बचाव, विभिन्न परिस्थितियों में बरती जाने वाली सावधानियों और आग पर नियंत्रण पाने के तरीकों की जानकारी दी। कैडेट्स को अग्निशमन उपकरणों के सही इस्तेमाल का व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया गया।
शिविर का उद्देश्य कैडेट्स में अनुशासन, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता और आपात परिस्थितियों से निपटने की दक्षता विकसित करना है। लेफ्टिनेंट श्रीकांत और लेफ्टिनेंट मुकुल कुमार के निरीक्षण में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।
लेफ्टिनेंट श्रीकांत ने स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वच्छ भोजन और पेयजल, साफ-सफाई तथा शिविर के दौरान स्वस्थ रहने के उपायों की जानकारी दी। कैडेट्स को स्वस्थ और अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
वहीं बेस्ट कैडेट के चयन के लिए फायरिंग प्रैक्टिस भी कराई गई। प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में कैडेट्स ने निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए अभ्यास किया। इसके माध्यम से उनकी एकाग्रता, अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रशिक्षण स्तर का मूल्यांकन किया गया।