{"_id":"68bb230d19c551dcd3005acc","slug":"siddharthnagar-news-mustan-sherullah-was-awarded-the-state-teacher-award-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-144114-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किए गए मुस्तन शेरूल्लाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किए गए मुस्तन शेरूल्लाह
Fri, 05 Sep 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 05 Sep 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
राज्य पुरस्कार से सम्मानित होते मुस्तम शेरूल्ला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। शिक्षक दिवस पर लखनऊ के लोकभवन में शोहरतगढ़ ब्लॉक के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय लेदवा में कार्यरत शिक्षक मुस्तन शेरूल्लाह को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में इनके समेत प्रदेश के विभिन्न जनपदों के बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा के उत्कृष्ट शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शिक्षक मुस्तन शेरुल्लाह को बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी, स्कूली शिक्षा महानिदेशक कंचन लता, अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने राज्य शिक्षक पुरस्कार प्रमाणपत्र, स्मृति चिह्न अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
शिक्षक मुस्तन शेरूल्लाह को उत्कृष्ट शैक्षणिक सेवाओं और शिक्षा क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए जनपद से तीन शिक्षकों का नाम प्रदेश स्तर पर बेसिक शिक्षा से भेजा गया था, जिसमें शिक्षक मुस्तन शेरुल्लाह 23 साल के लंबे समय से बच्चों की शिक्षा के स्तर को ऊंचाई तक ले जाने के लिए सतत प्रयासरत करने के कारण पुरस्कार के लिए चयनित किया गया था। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के दुधवनिया बुजुर्ग गांव निवासी शिक्षक मुस्तन शेरुल्लाह के प्रयासों से विद्यालय में नामांकन और उपस्थिति दर में भी लगातार वृद्धि हुई है। उन्होंने पाठ्यक्रम के साथ-साथ नवाचार को भी बढ़ावा दिया है।
विज्ञापन
क