{"_id":"692499ce616c5deee300c4d9","slug":"siddharthnagar-news-murder-of-trust-he-knew-what-he-believed-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-148707-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरोसे का कत्ल : जिस पर किया विश्वास उसी ने ले ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरोसे का कत्ल : जिस पर किया विश्वास उसी ने ले ली जान
Mon, 24 Nov 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 24 Nov 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। प्यार, भरोसे और रिश्तों के ताने-बाने को तोड़ते हुए जिले में एक सप्ताह के भीतर तीन ऐसी घटनाएं सामने आईं, जिन्होंने मानवीय संवेदनाओं पर सवाल खड़े कर दिए। कहीं पत्नी ने पति का साथ छोड़कर प्रेमी पर भरोसा जताया और बदले में उसी मौत मिली, तो कहीं पति ने मामूली कहासुनी में ईंट के प्रहार पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। तीसरी घटना में तो मानवता भी शर्मसार हो गई, जब दिव्यांग महिला की निर्ममता से पिटाई कर उसका शारीरिक शोषण किया गया। पिटाई से मन नहीं भरा तो प्राइवेट पार्ट में भी चोट पहुंचा दी। महिला सशक्तिकरण के दावों के बीच ये घटनाएं बताती हैं कि समाज अभी भी संवेदनाओं और सुरक्षा की कसौटी पर खरा नहीं उतर पा रहा। इन घटनाओं के लिए के बारे में समाजशास्त्री और विधि विशेषज्ञ अपनी अलग-अलग राय दे रहे हैं।
गैर के प्यार पर किया भरोसा, बदले में मिली मौत
पहली घटना में विवाहित महिला ने पति की बजाय अपने प्रेमी पर विश्वास जताया। महिला कई सालों से एक युवक से प्यार करती थी। उसका मानना था कि प्रेमी के साथ वह सुरक्षित और सम्मानजनक जिंदगी जी सकेगी, लेकिन जब महिला ने प्रेमी पर शादी करने के दबाव बनाया तो प्रेमी ने ही उसकी जान ही ले ली। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला की हत्या योजना के तहत की गई थी। जिले के बांसी कोतवाली की रहने वाली महिला की बस्ती के रुधौली थाना क्षेत्र में प्रेमी ने हत्या कर दी थी।
पति ने ईंट से प्रहार कर ले ली पत्नी की जान
दूसरी घटना तीन दिन पहले चिल्हिया थाना क्षेत्र में सामने आई। जहां पति–पत्नी के बीच बीते कई महीनों से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच घरेलू जिम्मेदारियों को लेकर अक्सर तकरार होती रहती थी, लेकिन शुक्रवार की देर रात विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुरानी खुन्नस और मनपसंद की सब्जी बनाने के मामूली विवाद में गुस्से में पति ने पत्नी के सिर पर ईंट से वार कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, पति ने स्वीकार किया कि पत्नी की वजह से भाई से विवाद हुआ। पुराने मनमुटाव और मौजूदा तकरार की वजह से उसने ऐसा कदम उठाया। रिश्ते में टूटता भरोसा और क्षणिक आवेश ने एक परिवार को उजाड़ दिया।
विज्ञापन
दिव्यांग होना बना अभिशाप, विवाह के 10 साल बाद पति ने की दरिंदगी
तीसरी घटना सबसे अमानवीय रही। यह घटना एक सप्ताह पहले लोटन कोतवाली क्षेत्र में हुई। यहां दस साल पहले एक दिव्यांग महिला की शादी हुई थी। परिजन उसे हमेशा पति का सहारा बनकर रहने की बात समझाते रहे, लेकिन पति ने न केवल बेरहमी से पिटाई की बल्कि शारीरिक शोषण की सारी हदें पार करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट को भी चोटिल कर दिया। महिला बोलने की स्थिति में नहीं थी, उसकी हालत देखकर मेडिकल टीम भी दंग रह गई। परिजन और महिला संगठन आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। यह मामला साफ करता है कि समाज में दिव्यांग महिलाओं के अधिकार अब भी बुरी तरह उपेक्षित हैं। महिला तीन बच्चों की मां है। इससे पहले भी कई बार वह पति के जुल्म का शिकार बनी थी। पुलिस इस मामले में पति पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्या बोले समाजशास्त्री
इन घटनाओं की जड़ में संबंधों का असंतुलन, संवादहीनता और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर समाज की कमजोर संरचना है। महिलाएं जब रिश्तों में सम्मान और सुरक्षा नहीं पा रहीं, तब ऐसी त्रासदी जन्म ले रही है। समाज को परिवार स्तर पर मानसिक स्वास्थ्य और परामर्श की व्यवस्था को बढ़ावा देना चाहिए। तीनों मामलों में एक बात सामान्य है। आवेग में लिया गया हिंसक निर्णय। घरेलू तनाव को संभालने की क्षमता तेजी से कम हो रही है। विशेषकर पुरुषों में गुस्सा नियंत्रण की कमी और पितृसत्तात्मक मानसिकता इन अपराधों को जन्म देती है। शिक्षा, काउंसलिंग और सामाजिक जागरूकता ही समाधान है। बदलता परिवेश और लोगों के बीच की दूरियां इसकी मुख्य वजह है। इसमें कहीं न कहीं परिवार का एकाकी होना प्रमुख कारण है।
डॉ. रघुवर प्रसाद पांडेय, समाजशास्त्री, महिला पीजी कॉलेज बस्ती
विधि विशेषज्ञ ने क्या कहा
कानून महिलाओं को मजबूत सुरक्षा देता है, चाहे घरेलू हिंसा हो, मारपीट, यौन शोषण या हत्या की साजिश, लेकिन असल चुनौती इन कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन में है। पहले केस में हत्या की धारा में स्पष्ट रूप से दंडनीय है। प्रेम संबंध या अविश्वास कोई भी कारण हो, कानून हत्या को किसी भी परिस्थिति में माफ नहीं करता। दूसरे मामले में पति द्वारा ईंट से प्रहार कर हत्या करना न केवल हत्या के तहत जघन्य अपराध है, बल्कि यह क्रूरता और पूर्वाग्रह का स्पष्ट उदाहरण भी है। अदालतें ऐसे मामलों में अक्सर कठोर सजा देती हैं, क्योंकि अपराध संबंधों का दुरुपयोग कर किया गया है। तीसरे मामले में दिव्यांग महिला के साथ जो बर्बरता हुई है। उसमें हत्या के प्रयास के अलावा कई गंभीर धारा बढ़ना चाहिए। इस प्रकार के अपराध पर लगाम लगाने के लिए त्वरित एफआईआर दर्ज, विवचेना होनी चाहिए। जिससे अपराध करने वाले को जल्द सजा मिल सके।
संजय कुमार श्रीवास्वत, वरिष्ठ अधिवक्ता, क्राइम
जागरूकता जमींन पहुंची तो थम जाएगा अपराध
समाज के जागरूक लोगों का कहना है कि इन घटनाओं से साफ है कि कानून मजबूत है, दोष कार्यान्वयन, रोकथाम और समाज की मानसिकता का है। जब तक महिलाएं निर्भीक होकर शिकायत न करें और पुलिस तुरंत कार्रवाई न करे, तब तक कानून की पूरी शक्ति जमीन तक नहीं पहुंच पाएगी।