फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Motorcyclist injured after colliding with a jackal

Siddharthnagar News: सियार से टकराकर बाइक सवार घायल

Tue, 08 Sep 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 08 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Motorcyclist injured after colliding with a jackal
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के मल्दा गांव निवासी सोनू यादव रविवार रात सड़क हादसे में घायल हो गया। वह निजी काम से बाइक से शाहपुर जा रहा था। रात करीब 9:30 बजे शाहपुर-सिंगारजोत मार्ग पर रमवापुर उर्फ नेबुआ गांव के पास अचानक सड़क किनारे से सियार निकलकर सामने आ गया। बाइक की सियार से टक्कर होने के बाद सोनू सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल को सड़क से उठाकर सीएचसी सिरसिया पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उपचार और दवा कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed