फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Section of link road caved in, causing accidents

Siddharthnagar News: लिंक सड़क में धंसा हिस्सा बना हादसों की वजह

Mon, 07 Sep 2026 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 07 Sep 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Section of link road caved in, causing accidents
जगन्नाथ स्वामी मंदिर मार्ग पर बढ़ा खतरा, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार
विज्ञापन

लोटन। कोल्हुई-लोटन मार्ग से जगन्नाथ स्वामी मंदिर जाने वाली लिंक सड़क पर बना गहरा गड्ढा राहगीरों के लिए हादसों का कारण बन गया है। लगातार बारिश से सड़क का धंसा हिस्सा बढ़ता जा रहा है, जिससे कई वाहन चालक चोटिल हो चुके हैं। ग्रामीणों ने शीघ्र मरम्मत की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि दिन में क्षतिग्रस्त हिस्सा दिखाई देता है लेकिन रात में गुजरने वाले लोगों के लिए यह जानलेवा साबित हो रहा है। गांव के राजेंद्र यादव ने बताया कि कुछ दिन पहले बाइक से जा रही दो महिलाएं सड़क के संकरे हिस्से पर संतुलन खो बैठीं और आगे का पहिया गड्ढे में गिरने से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने किसी तरह बाइक निकालकर दोनों को उपचार के लिए भेजा।
विज्ञापन

राजकुमार जायसवाल, प्रदीप मोदनवाल, अनुराग कसौधन, सुनील जायसवाल, शिवम विश्वास, अमरनाथ और विश्वनाथ ने बताया कि सड़क बनने के समय यहां कोई गड्ढा नहीं था। अब लगातार बारिश के कारण धंसा हिस्सा चौड़ा होता जा रहा है। यदि समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो सड़क पूरी तरह धंस सकती है और आवागमन बंद होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
जल निगम के पाइप लीकेज से बनी समस्या
- पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता कमल किशोर ने बताया कि जल निगम की पाइपलाइन में लीकेज होने से सड़क धंसी है। इस संबंध में जल निगम को पत्र भेजा गया है। पाइपलाइन की मरम्मत के बाद सड़क को भी तत्काल ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed