फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Mother sentenced to life imprisonment for murder of two children

Siddharthnagar News: दो बच्चों की हत्या करने वाली मां को आजीवन कारावास

Sat, 31 Jan 2026 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 31 Jan 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Mother sentenced to life imprisonment for murder of two children
सिद्धार्थनगर। अपने ही दो बच्चों सुरेंद्र (5) और वीरेंद्र (6) की हत्या के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश मोहम्मद रफी की अदालत ने मां अनीता को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वहीं, अपराध के बाद साक्ष्य छिपाने और आरोपी को संरक्षण देने के दोष में सह-आरोपी वसंतलाल को तीन वर्ष के कठोर कारावास से दंडित किया गया। अदालत ने दोनों आरोपियों पर अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया और जुर्माने की राशि मृतक बच्चों की बहन को देने का आदेश दिया।
विज्ञापन

अभियोजन के अनुसार, 26 जुलाई 2017 को ढेबरुआ थाना क्षेत्र के परसा देवाइच निवासी अर्जुन के दो बेटे सुरेंद्र और वीरेंद्र का गांव के तालाब में शव मिला था। बच्चों का पिता अर्जुन उस समय मुंबई गया हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में बच्चों की मां अनीता को गिरफ्तार किया था। पुलिस अभिरक्षा में अनीता ने दोनों बच्चों की हत्या करने की बात कबूल की और बताया कि पति-पत्नी के बीच बच्चों को लेकर अनबन के चलते उसने गुस्से में गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed