{"_id":"695d53bf71c0e2e78c024443","slug":"siddharthnagar-news-mother-in-law-dies-daughter-in-law-files-fir-against-relatives-siddharthnagar-news-c-7-1-gkp1046-1189320-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सास की मौत, बहू ने रिश्तेदारों पर दर्ज कराई प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सास की मौत, बहू ने रिश्तेदारों पर दर्ज कराई प्राथमिकी
Tue, 06 Jan 2026 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 06 Jan 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
बांसी। खेसरहा थाना क्षेत्र अंतर्गत मरवटिया बाजार में मंगलवार की दोपहर में परमा देवी की मौत हो गई। इसके बाद ननद, भौजाई और रिश्तेदारों के बीच विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बहू ज्योति राय की तहरीर पर पुलिस ने रिश्तेदारों के खिलाफ मारपीट करने और छेड़खानी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
मरवटिया गांव निवासी ज्योति राय पत्नी विजय ने डायल 112 पर फोन कर पीआरवी को सूचना दी कि उनकी सास परमा देवी पैरालासिस की रोगी थी, जिसका इलाज फरेंदा से चल रहा था। मंगलवार को दोपहर में उनकी मौत हो गई है। इसके बाद से उनकी ननद और और रिश्तेदार वाद-विवाद और मारपीट कर रहे हैं।
सीओ बांसी रोहिणी यादव ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ज्योति राय की तहरीर पर जैसराम और रिश्तेदारों के खिलाफ मारपीट और छेड़खानी करने की प्राथमिकी दर्ज की गई है।