फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : MLAs demand removal of voter list errors and counting certificate problems

Siddharthnagar News: विधायक ने मतदाता सूची की त्रुटि और गणना प्रपत्र की समस्या दूर करने की मांग की

Wed, 26 Nov 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 26 Nov 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : MLAs demand removal of voter list errors and counting certificate problems
-डुमरियागंज क्षेत्र के कुछ गांव की मतदाता सूची अपलोड न होने पर जताई चिंता
विज्ञापन

डुमरियागंज। डुमरियागंज विधायक सैय्यदा खातून ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजकर मतदाता सूची तथा गणना प्रपत्र अपलोड से जुड़ी गंभीर अनियमितताओं की ओर ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने मांग की है कि निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से संचालित कर मतदाताओं को हो रही दिक्कतों और असुविधा को दूर किया जाए।

विधायक सैय्यदा खातून ने निर्वाचन आयोग को भेजे पत्र में बताया कि डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के कई पोलिंग स्टेशनों-बूथ संख्या-192, 193, 194, 431, 443, 444, 445, 446, 447, 448, 449 और 450 पर वर्ष 2003 की मतदाता सूची अब तक ऑनलाइन अपलोड नहीं की गई है। इसके कारण एसआईआर (गणना प्रपत्र) भरते समय मतदाताओं को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। मतदाता प्रपत्र में 2003 की सूची का विवरण दर्ज न कर पाने के कारण फार्म अधूरा रह जा रहा है और प्रणाली में त्रुटि दिखाती है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लगभग 70 प्रतिशत बूथों पर गणना प्रपत्र अपलोड करते समय रिकॉर्ड नॉट फाउंड प्रदर्शित होता है, जिससे बीएलओ को मजबूरन तीसरे विकल्प का चयन कर अपलोड करना पड़ रहा है। ऐसी परिस्थितियों में अधिकांश मतदाताओं को आगामी 9 दिसंबर 2025 को ड्राफ्ट रोल प्रकाशित होने के बाद नोटिस प्राप्त होने की आशंका है। इससे बड़ी संख्या में मतदाताओं को अनावश्यक दिक्कतें होंगी और ऐसा प्रतीत होता है कि जिनका नाम वर्ष 2003 से 2025 तक सूची में दर्ज है, उनका नाम भी मतदाता सूची से कट सकता है। विधायक ने स्पष्ट किया कि यह तकनीकी एवं प्रशासनिक त्रुटि व्यापक स्तर पर मतदाताओं के अधिकारों को प्रभावित कर सकती है। उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से आग्रह किया है कि इस मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया जाएं। ताकि मतदाता सूची में पहले से दर्ज किसी भी व्यक्ति का नाम किसी भी स्थिति में न हटे और वह आगामी चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed