फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Mission Shakti: Women should take advantage of government schemes

मिशन शक्ति : सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं महिलाएं

Wed, 21 Jan 2026 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 21 Jan 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Mission Shakti: Women should take advantage of government schemes
सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति के तहत जिले केसदर, त्रिलोकपुर, मिश्रौलिया, शोहरतगढ़ आदि थाना में बुधवार को मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं को कानून और उनके अधिकार के बारे में जागरूक किया। उत्पीड़न के खिलाफ आवाज बुलंद करने की बात कही। साथ ही बताया कि महिलाओं के लिए सरकार कई प्रकार की योजनाएं चला रही है। उसका आगे बढ़कर लाभ लें। इसके अलावा साइबर अपराध के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन

छात्राओं को दी कानून के बारे में जानकारी : शोहरतगढ़। महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय नकथर में बुधवार को पुलिस की ओर महिलाओं व छात्राओं को जागरूक किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने कहा कि मुश्किल में छात्राएं हेल्पलाइन नंबर डायल करें, मदद जरूर मिलेगी। थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा छींटाकशी, छेड़खानी, सोशल मीडिया से परेशान करना या अनजान व्यक्ति पर किसी प्रकार का संदेह होने पर तत्काल 1090 और 112 , 1076 सहित अन्य मोबाइल नंबरों पर फोन करके सूचना दें। पुलिस को सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। जागरूकता के दौरान एसआई राजकुमार यादव, अविनाश सिंह, पवन मौर्या महिला आरक्षी, उर्मिला देवी, रूबी दुबे, कंचनलता सिंह सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, मिश्रौलिया थाना क्षेत्र में एसओ राजेश कुमार तिवारी की अगुवाई में मिशन शक्ति की टीम स्कूल कॉलेज में पहुंची। यहां चौपाल लगाकर कानून के बारे में विस्तार से जानकारी। एसओ ने कहा कि अपने अधिकार को समझने और प्रयोग करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed