{"_id":"6a6f809bd81860a4c6005d72","slug":"siddharthnagar-news-middle-aged-man-struck-by-lightning-suffers-burns-siddharthnagar-news-c-7-1-gkp1046-1405928-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अधेड़ पर गिरी बिजली, झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अधेड़ पर गिरी बिजली, झुलसा
Sun, 02 Aug 2026 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जोगिया थाना क्षेत्र के कोयड़ा गांव में रविवार की सुबह बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति झुलस गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
जोगिया थाना क्षेत्र के कोयड़ा गांव निवासी दरोगा यादव (45) पुत्र राम किशोर रविवार की सुबह भैंस चराने गांव के पास बूढ़ी राप्ती नदी के बांध पर गए थे। बारिश होने पर वह पीपल के पेड़ के नीचे खड़े थे। इस दौरान अचानक गरज-चमक के साथ बिजली गिरी। दरोगा यादव उसकी चपेट में आकर झुलस गए और वहीं गिरकर बेहोश हो गए। पैंट में रखा मोबाइल के दो टुकड़े हो गए। घटना देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी परिजन को दी। सूचना पर ग्रामीणों संग पहुंचे परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। एसओ अभय सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है। परिजन मेडिकल कॉलेज में इलाज करा रहे हैं।