फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Mercury holds steady amidst clouds and light drizzle; humidity remains oppressive throughout the day

Siddharthnagar News: बादली और बूंदाबांदी के बीच थमा पारा, दिनभर सताती रही उमस

Wed, 07 Oct 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 07 Oct 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Mercury holds steady amidst clouds and light drizzle; humidity remains oppressive throughout the day
चिलचिलाती धूप में शहर के सिद्धार्थ तिराहे पर विद्यालय की छुट्टी होने के बाद सर पर गमछा रखकर घर
सिद्धार्थनगर। जिले में मंगलवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। इसके चलते तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बादल और नमी के कारण दिनभर उमस का असर बना रहा।
विज्ञापन

सुबह बादल छाए रहने के बाद दिन में कुछ समय के लिए धूप निकली, लेकिन मौसम पूरी तरह साफ नहीं हुआ। ग्रामीण क्षेत्रों में बूंदाबांदी के कारण सड़कों और खुले स्थानों पर नमी बनी रही। मौसम में बदलाव से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली, हालांकि वातावरण में नमी अधिक होने के कारण उमस महसूस होती रही।
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में छह से आठ अक्तूबर तक कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके चलते जिले में भी अगले दो दिनों के दौरान मौसम के बदलते रहने के आसार हैं। कहीं-कहीं तेज गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहले से पानी भरा होने के कारण बारिश होने पर ग्रामीणों की परेशानी बढ़ सकती है। निचले इलाकों में जलभराव और आवागमन प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। किसानों को भी खेतों में खड़ी फसलों को देखते हुए मौसम पर नजर रखने की जरूरत है।

गरज-चमक के दौरान लोगों को खुले स्थानों, पेड़ और बिजली के खंभों के आसपास खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है। मौसम में लगातार बदलाव को देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर नजर रख रही हैं, जिससे लोगों को ज्यादा परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed