{"_id":"69288b8ac3494166a409464d","slug":"siddharthnagar-news-mentally-disturbed-man-attacks-youth-with-brick-condition-critical-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-148896-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: विक्षिप्त ने युवक पर किया ईंट से हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: विक्षिप्त ने युवक पर किया ईंट से हमला, हालत गंभीर
Thu, 27 Nov 2025 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 27 Nov 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
बांसी। कस्बे के श्यामनगर वार्ड निवासी एक युवक को एक विक्षिप्त ने ईंट से हमला कर घायल कर दिया। जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुए है। परिजन युवक को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लखनऊ लेकर गए हैं।
श्यामनगर वार्ड निवासी रियाज (25 वर्ष) पुत्र अकबर अली उर्फ झिंगुर बुधवार शाम पुरानी कचहरी के पास किसी काम से गए थे। वहां से वह घर लौट रहे थे। जैसे ही वह एसके मैरिज हाल के पास पहुंचे, वहां मौजूद एक विक्षिप्त युवक ने उनके ऊपर ईंट से हमला कर दिया। इससे रियाज नीचे गिर गए। इसके बाद विक्षिप्त युवक ने उनके सिर पर ईंट से कई वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया। वहां भी होश न आने और हालात में सुधार न होता देख बृहस्पतिवार की शाम मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर ने ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया है। कस्बा निवासी हुसैन अहमद, महताब इदरीसी सहित तमाम लोगों ने राहगीरों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन से हमला करने वाले विक्षिप्त युवक को मानसिक रोग अस्पताल में भेजने की मांग की है।