{"_id":"6ab95649589299e3ed0fa00c","slug":"siddharthnagar-news-meeting-between-ssb-and-village-security-committee-regarding-operation-kavach-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-165388-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ऑपरेशन कवच को लेकर एसएसबी और ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ऑपरेशन कवच को लेकर एसएसबी और ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक
Sun, 27 Sep 2026 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
- सीमावर्ती गांवों में अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल देने की अपील
- चौकी लालपुर में पुलिस, एसएसबी और ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्य रहे मौजूद
मोहाना। ऑपरेशन कवच के तहत रविवार को चौकी लालपुर में पुलिस, एसएसबी और इंडो-नेपाल सीमावर्ती ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों की बैठक हुई। थानाध्यक्ष मोहाना जितेंद्र सिंह ने बैठक में ऑपरेशन कवच के उद्देश्यों की जानकारी दी। साथ ही सीमावर्ती क्षेत्र में किसी भी तरह की संदिग्ध या अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
बैठक में अधिकारियों ने सीमावर्ती गांवों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और पुलिस-एसएसबी के साथ स्थानीय लोगों के समन्वय पर जोर दिया। ग्रामीणों से सीमा क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर सतर्क नजर रखने को कहा गया।
बैठक में ऑपरेशन कवच प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह, एसएसबी कैंप धनगढ़वा के उपनिरीक्षक कुलवीर सिंह, चौकी प्रभारी लालपुर उपनिरीक्षक सुदीप कुमार यादव समेत एसएसबी, पुलिस और एलआईयू के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।