Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Marsiya-Majlis held at Imambargah Hussainia Babul

Siddharthnagar News: इमामबारगाह हुसैनिया बाबुल में आयोजित हुई मर्सिया-मजलिस

Tue, 03 Nov 2026 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 03 Nov 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Marsiya-Majlis held at Imambargah Hussainia Babul
- मजलिस में मौलाना ने बयान किया जनाबे फातिमा जेहरा की शहादत का वाकया
विज्ञापन

- अय्यामे फातिमी के तहत हल्लौर के इमामबाड़े में हुई दूसरी मजलिस
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के हल्लौर कस्बा स्थित इमामबाड़ा हुसैनिया बाबुल में सोमवार देर शाम अय्यामे फातिमी के तहत दूसरी मजलिस का आयोजन किया गया। इसमें मौलाना कुमेल ने जनाबे फातिमा जेहरा की शहादत का वाकया बयान किया। उनके बयान को सुनकर मजलिस में मौजूद अकीदतमंद भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।

मजलिस की शुरुआत हैदरे कर्रार और उनके सहयोगियों की ओर से मर्सियाख्वानी से हुई। इसके बाद मौलाना कुमेल ने मजलिस को संबोधित किया। उन्होंने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की इकलौती बेटी शहजादी फातिमा जेहरा पर हुए जुल्म और अत्याचार का जिक्र करते हुए उनकी शहादत से जुड़े प्रसंगों को विस्तार से बयान किया।
विज्ञापन

इस दौरान काजिम कर्बलाई, नेहाल, अकबर मेंहदी, हैदर अली, निहाल मौलाना, गुड्डू बाबा, अद्दल बाबा और आरजू सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed