{"_id":"6aa832d89f0a1ae13002863d","slug":"siddharthnagar-news-married-women-observe-a-waterless-fast-for-their-husbands-longevity-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-164609-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत
Mon, 14 Sep 2026 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
: हरितालिका तीज पर मां पार्वती को सोलह शृंगार अर्पित कर की पूजा
सिद्धार्थनगर/शोहरतगढ़। हरितालिका तीज पर सोमवार को सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर निर्जला व्रत रखा। महिलाओं ने नए वस्त्र व आभूषण धारण कर घरों में पूजा स्थल सजाया और मिट्टी से शिव-पार्वती की प्रतिमा बनाकर विधि-विधान से पूजा की।
फल, फूल, प्रसाद व शृंगार सामग्री अर्पित कर महिलाओं ने तीज व्रत की कथा सुनी। साथ ही शहर के सिहेंश्वरी मंदिर, हनुमान गढ़ी मंदिर व हाइडिल तिराहा समेत सभी शिव मंदिरों में हरतालिका तीज पर महिलाओं की भारी भीड़ दिखी। सुबह से ही मंदिर परिसर में महिलाओं की कतार लगी रही। महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र, फूल, फल और जल चढ़ाकर पूजा की। मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा। कई जगहों पर महिलाओं ने समूह में तीज के गीत गाए। उन्होंने भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना की। मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। इसी कारण सुहागिन महिलाओं के लिए इस व्रत का विशेष महत्व है। नवविवाहित महिलाओं में भी तीज को लेकर खासा उत्साह रहा। इस दौरान प्रियंका शर्मा, कुमुद वर्मा, शैल सोनी, प्रीति जायसवाल, आरती मद्देशिया मौजूद रही।