{"_id":"6aa2ea3286a2287b71027f07","slug":"siddharthnagar-news-marksheets-to-be-available-from-september-14-to-18-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-164345-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 14 से 18 सितंबर तक मिलेंगे अंकपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 14 से 18 सितंबर तक मिलेंगे अंकपत्र
Thu, 10 Sep 2026 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु से संबद्ध महाविद्यालयों के सत्र 2025-26 की परीक्षाओं से संबंधित सारणीयन पंजिका, अंकपत्र और प्रमाण-पत्र निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वितरित किए जाएंगे। विश्वविद्यालय ने इसके लिए जनपदवार तिथियां निर्धारित कर दी हैं।
परीक्षा नियंत्रक दीनानाथ यादव ने बताया कि संबंधित महाविद्यालयों के प्राचार्य निर्धारित तिथि पर अपने अधिकृत प्रतिनिधि को आवश्यक प्रपत्र और पहचान-पत्र के साथ विश्वविद्यालय भेजकर अंकपत्र एवं प्रमाण-पत्र प्राप्त करना सुनिश्चित करें।
जनपदवार कार्यक्रम के अनुसार सिद्धार्थनगर के महाविद्यालयों के लिए 14 सितंबर, महाराजगंज के लिए 15 सितंबर, बस्ती के लिए 16 सितंबर, संतकबीरनगर के लिए 17 सितंबर और श्रावस्ती और बलरामपुर के महाविद्यालयों के लिए 18 सितंबर की तिथि निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि किसी अपरिहार्य कारण से निर्धारित तिथि पर महाविद्यालय विश्वविद्यालय नहीं पहुंच पाते हैं तो वे 19 सितंबर को भी परीक्षा संबंधी अंकपत्र और प्रमाण-पत्र प्राप्त कर सकते हैं।