{"_id":"6a722033991b38ce3504681f","slug":"siddharthnagar-news-markets-turn-saffron-increased-bustle-at-clothing-stores-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-162367-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा : बाजार पर चढ़ा भगवा रंग, कपड़ों की दुकानों पर बढ़ी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा : बाजार पर चढ़ा भगवा रंग, कपड़ों की दुकानों पर बढ़ी रौनक
Tue, 04 Aug 2026 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
बाबा धाम जाने के लिए शहर के सिद्धार्थ तिराहे पर कपड़े की खरीदारी करते लोग
- सावन में बढ़ी खरीदारी, बच्चों से लेकर बड़ों तक के भगवा सेट की मांग तेज
सिद्धार्थनगर। सावन माह में निकल रही कांवड़ यात्राओं का असर अब बाजार पर भी साफ दिखाई देने लगा है। नौगढ़ के कपड़ा बाजार में इन दिनों भगवा रंग पूरी तरह छाया हुआ है। दुकानों के बाहर भगवा टी-शर्ट, लोअर, गमछा, पटका और ''''''''बोल बम'''''''' लिखे वस्त्र सज गए हैं। शिवभक्तों की बढ़ती संख्या के साथ कपड़ों की बिक्री में भी तेजी आई है। दुकानदारों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से हर दिन अच्छी खरीदारी हो रही है और जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ेगी, बिक्री में और बढ़ोतरी की उम्मीद है।
बाजार में बच्चों और युवाओं के लिए अलग-अलग डिजाइन के भगवा सेट उपलब्ध हैं। छोटे बच्चों के लिए टी-शर्ट और लोअर का सेट 100 से 300 रुपये तक बिक रहा है। वहीं युवाओं और बड़ों के लिए बेहतर गुणवत्ता वाले सेट 250 से 500 रुपये तक उपलब्ध हैं। कई दुकानों पर शिव, त्रिशूल, डमरू और हर-हर महादेव व बोल बम प्रिंट वाले कपड़ों की सबसे अधिक मांग देखी जा रही है।
दुकानदारों के अनुसार पहले लोग केवल भगवा टी-शर्ट खरीदते थे लेकिन अब पूरा ड्रेस सेट लेने का चलन बढ़ा है। इसमें टी-शर्ट, लोअर, गमछा और पटका एक साथ खरीदा जा रहा है। कई श्रद्धालु परिवार के सभी सदस्यों के लिए एक जैसी ड्रेस भी खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
नौगढ़ के कपड़ा व्यापारी दीपक कुमार ने बताया कि सावन शुरू होते ही भगवा कपड़ों की बिक्री शुरू हो जाती है लेकिन कांवड़ यात्रा के दिनों में इसकी मांग कई गुना बढ़ जाती है। इस बार भी अच्छी बिक्री हो रही है। बच्चों के सेट 100 से 300 रुपये और बड़ों के सेट 250 से 500 रुपये तक उपलब्ध हैं।
व्यापारी मनीष का कहना है कि युवाओं में नए डिजाइन और प्रिंट वाले कपड़ों की मांग ज्यादा है। ग्राहक गुणवत्ता के साथ आकर्षक डिजाइन भी देख रहे हैं। इस बार कई नए पैटर्न बाजार में आए हैं, जिन्हें लोग पसंद कर रहे हैं।
व्यापारी हनुमान ने बताया कि सुबह से लेकर देर शाम तक दुकान पर श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रहती है। स्थानीय लोगों के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने आ रहे हैं। त्योहारों का मौसम शुरू होने से बाजार में पहले से ही रौनक बढ़ गई है।
कांवड़ यात्रा से केवल कपड़ा कारोबार ही नहीं, बल्कि जूते-चप्पल, पूजा सामग्री, गमछा, कड़ा, रुद्राक्ष माला और झंडे बेचने वाले दुकानदारों को भी अच्छा कारोबार मिलने लगा है। बाजार में आने वाले ग्राहकों की संख्या बढ़ने से अन्य व्यापारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं।
व्यापारियों का कहना है कि यदि मौसम अनुकूल रहा और यात्रा का उत्साह इसी तरह बना रहा तो सावन के शेष दिनों में बिक्री और बढ़ेगी। इससे स्थानीय बाजार को भी अच्छा सहारा मिलेगा।
-- -- -- -- -- -
कितने में मिल रहा भगवा ड्रेस सेट
- बच्चों का सेट : 100 से 300 रुपये तक
- बड़ों का सेट : 250 से 500 रुपये तक
- सबसे अधिक मांग : बोल बम टी-शर्ट, लोअर, गमछा, पटका और शिव प्रिंट वाले वस्त्र