फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Mangrav Primary School Outshines Convent Schools

Siddharthnagar News: काॅन्वेंट स्कूलों को मात दे रहा प्राथमिक विद्यालय मंगराव

Fri, 04 Sep 2026 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 04 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Mangrav Primary School Outshines Convent Schools
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मंगराव काॅन्वेंट स्कूलों को मात दे रहा है। अन्य परिषदीय विद्यालय के लिए यह नजीर बन चुका है। प्रधानाध्यापक अध्यापक दुर्गेश कुमार मिश्र के लगन व मेहनत से वातानुकूलित, स्मार्ट कक्षाएं, सफाई, गार्डन स्कूल की शोभा में चार चांद लगाते हैं।
विज्ञापन

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के चलते वर्ष 2018 में राज्य पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके हैं। जानकारी के अनुसार दुर्गेश कुमार मिश्रा सहायक अध्यापक के रूप में 25 जुलाई 2013 को पहली नियुक्ति प्राथमिक विद्यालय मंगराव, भनवापुर में हुई थी। पदोन्नति चार नवंबर 2016 को हुई और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए मुख्यमंत्री की ओर से राज्य पुरस्कार 2018 से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पहल हुई तो बढ़ती गई विद्यालय में सुविधा : जनसहयोग से विद्यालय में डेस्क-बेंच, इन्वर्टर, सीसीटीवी कैमरा, वाईफाई, एयर कंडीशन की व्यवस्था 1000 तरह की विभिन्न पुस्तकों समेत समृद्ध पुस्तकालय की स्थापना की गई है। विद्यालय के छात्रों का बड़ी संख्या में प्रतियोगी परीक्षाओं में चयन भी हुआ है। इसके साथ ही रुचिपूर्ण शिक्षा के साथ-साथ सह-शैक्षणिक गतिविधियों के अंतर्गत बच्चों को आर्ट एंड क्राफ्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन और विभिन्न खेल के जरिये वह विद्यालय के प्रति रुचि बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के बच्चे मंडल स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा में प्रतिभाग कर कई प्रतिस्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने के साथ-साथ राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में भी अपने हुनर का लोहा मनवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed