फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Birth anniversary of Sarvepalli Dr. Radhakrishnan to be celebrated today

Siddharthnagar News: आज मनाई जाएगी सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन की जयंती

Fri, 04 Sep 2026 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Birth anniversary of Sarvepalli Dr. Radhakrishnan to be celebrated today
शाहपुर। पूर्व राष्ट्रपति व महान शिक्षाविद भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाई जाएगी। शनिवार को डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में विगत वर्षों की भांति डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया जाएगा। तहसील क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों के साथ-साथ प्रशासनिक कार्यालयों में विशेष तैयारी की गई है। वक्ता डॉ. राधाकृष्णन के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए समाज निर्माण में शिक्षकों की महत्ता को रेखांकित करेंगे। कार्यक्रमों को लेकर शिक्षकों और विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed