फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Man returning on bike dies under suspicious circumstances

Siddharthnagar News: बाइक से लाैट रहे व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत

Wed, 17 Dec 2025 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 17 Dec 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Man returning on bike dies under suspicious circumstances
भनवापुर। क्षेत्र के डुमरियागंज-चन्द्रीप घाट मार्ग पर एक स्कूल के पास मंगलवार की रात्रि 11:30 बजे के आसपास अयोध्या से अंतिम संस्कार में शामिल होकर बाइक से लौट रहे यशोदा नंद पांडेय (48) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
विज्ञापन

पंचनामा करके पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अचानक बेहोश होने और मौत हो जाने से रहस्य बरकरार है। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के हिजुरा गांव निवासी प्रधान पति यशोदा नंद पांडेय (48) पुत्र सत्यनारायण अपने गांव निवासी विजय यादव के साथ अंतिम संस्कार में शामिल होने बाइक से अयोध्या गए थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल होकर वह लौट रहे थे। पीछे बैठे विजय के मुताबिक अभी दोनों बाइक से भवानीगंज थाना क्षेत्र के एक स्कूल के पास पहुंचे थे कि यशोदानंद संदिग्ध हालात में बेहोश हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी बेंवा ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डुमरियागंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद लाश का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed