फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Mamata's 'palm' strangled her...humanity died

Siddharthnagar News: ममता के ‘आंचल’ से घोटा गला...मर गई इंसानियत

Tue, 09 Dec 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 09 Dec 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Mamata's 'palm' strangled her...humanity died
सिद्धार्थनगर। सौतेला शब्द सुनते ही लोगों में व्यवहार को लेकर धारणा बदल जाती है। भवानीगंज में हुई इस वारदात ने लोगों का कलेजा कचोट डाला है। जन्म के समय मां के आंचल से दूर रही मासूम श्रेया की परवरिश अच्छी हो सके और मां का प्यार-दुलार मिल सके। इसके लिए पिता ने दूसरी शादी कर ली।
विज्ञापन

सौतेली मां ने मासूम के लिए ममता को दफन और बाप के सपने को चकनाचूर कर दिया। तीन वर्षीय श्रेया की मासूमियत पर खुशी को जर्रा भर भी तरस नहीं आया और मां की ममता को अपने आंचल से ही घोंट दिया। पालन-पोषण का वचन जिसे निभाना था, उसी ने खुन्नस और मामूली गलती पर तीन वर्ष की मासूम की जान ले ली।
विज्ञापन

जिले में सौतेली मां द्वारा तीन वर्षीय श्रेया की हत्या की वारदात ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी खुशी ने पालन-पोषण का दायित्व संभालने के बजाय कभी मासूम को अपना नहीं समझा और उससे सौतेला व्यवहार करती रही। घर के भीतर चल रही पुरानी खुन्नस, छोटी-छोटी गलतियों पर चिढ़ और पति से बढ़ती तकरार ने उसकी सोच को इतनी क्रूर बना दिया कि उसने मासूम का गला दबाकर जान ही ले ली। जिले में यह कोई पहली वारदात नहीं है। बीते वर्षों में कई बार मातृत्व की आड़ में क्रूरता की हदें लांघ दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंध उजागर न हो इसलिए कर दी थी गूंगी बेटी की हत्या: इसी साल एक दिल दहला देने वाली वारदात लोटन कोतवाली क्षेत्र में हुई थी, जहां एक मां ने दिन दोपहर में ही स्कूली से लौट रही बेटी के घर के सामने से अगवा हो जाने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले को दर्ज किया। छानबीन शुरु की तो शक मां पर गहराने लगा। कई एंगल से जांच शुरु की तो मां की भूमिका संदिग्ध पाई गई। पूछताछ में वह टूट गई और बताया कि उसकी का किसी संबंध था, जिसमें मासूम गूंगी बेटी ने देख लिया था।

पति को रिश्ते के बारे में जानकारी लग जाती तो इज्जत नीलाम हो जाती। इसलिए युवक के साथ मिलकर बेटी को घर में ही मारकर पीछे तालाब में फेंक दिया था। दोनों पकड़े गए और जेल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed