फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Malaria Inspector suspended in Delhi fake disability certificate case

Siddharthnagar News: दिल्ली में फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र मामले में मलेरिया निरीक्षक निलंबित

Sat, 19 Sep 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 19 Sep 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Malaria Inspector suspended in Delhi fake disability certificate case
सिद्धार्थनगर। दिल्ली में फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र तैयार कराने के मामले में गिरफ्तार सिद्धार्थनगर के वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक जय प्रकाश शुक्ला को निलंबित कर दिया गया है। अपर निदेशक, मलेरिया एवं वीबीडी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की ओर से 18 सितंबर को जारी कार्यालय आदेश में निलंबन की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

आदेश के अनुसार, दिल्ली के मौरिस नगर थाने में फर्जी दस्तावेज तैयार करने, धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक साजिश और दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम से संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज है। विवेचना के दौरान जय प्रकाश शुक्ला को सहआरोपी बनाया गया और 10 सितंबर को दिल्ली पुलिस ने उसे सिद्धार्थनगर से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

48 घंटे से अधिक समय तक पुलिस अभिरक्षा में रहने के बाद शासनादेशों के तहत उन्हें निलंबित किया गया है। आदेश में कहा गया है कि निलंबन अवधि में उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई जारी रहेगी। मंडलीय अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, बस्ती मंडल को जांच अधिकारी नामित किया गया है। इस दौरान उनका संबद्ध कार्यालय भी बस्ती मंडल में रहेगा। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। इसके लिए उन्हें यह प्रमाणपत्र देना होगा कि वह इस अवधि में किसी अन्य रोजगार, व्यापार या व्यवसाय में संलिप्त नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed