फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Liquor shop accountant dies under suspicious circumstances, murder case registered

Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में शराब की दुकान के मुनीम की मौत, हत्या का केस दर्ज

Fri, 05 Sep 2025 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 05 Sep 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Liquor shop accountant dies under suspicious circumstances, murder case registered
सुजीत कमार
भवानीगंज। थाना क्षेत्र के भवानीगंज कस्बे में संचालित शराब की दुकान के मुनीम सुजीत कुमार (23) पुत्र श्रीराम शर्मा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह दुकान के अंदर कुंडे के सहारे फंदे से लटकता हुआ शव मिला। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के बड़े भाई प्रभु की तहरीर पर दुकान की मालकिन और दूसरे मुनीम पर हत्या का केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक बस्ती जनपद का निवासी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बस्ती जनपद के सोनहा क्षेत्र के कोल्हुई गांव निवासी सुजीत कुमार (23) पुत्र श्रीराम शर्मा सिद्धार्थनगर के भवानीगंज क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में अंग्रेसी शराब की दुकान पर मुनीम का काम करता था। शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे दुकान के अंदर कुंडे के सहारे फंदे से लटका हुआ उसका शव मिला। इसके बाद हलचल मच गई। करीब में होने के कारण परिवार के लोग और पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद लाश को फंदे से नीचे उतरवाया और पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई प्रभु ने थाने में तहरीर देकर दूसरे मुनीम सुनील कुमार निवासी गड़ाकुल थाना शोहरतगढ़ और ठेके की मालकिन विमल गुप्ता पत्नी राधा कृष्ण निवासी थरौली थाना सिद्धार्थनगर पर हत्या का आरोप लगाया है। उसने कहा कि उसके भाई ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उसे मारकर पंखे से लटकाया गया है। उसने शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लाश को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed