{"_id":"6a85ed4eb44cccb9cb058cdd","slug":"siddharthnagar-news-lessons-on-duty-discipline-and-sensitivity-for-recruit-constables-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-163148-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रिक्रूट आरक्षियों को कर्तव्य, अनुशासन और संवेदनशीलता का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रिक्रूट आरक्षियों को कर्तव्य, अनुशासन और संवेदनशीलता का पाठ
Wed, 19 Aug 2026 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
- पुलिस सेवा के मूल सिद्धांतों की दी जानकारी, जनता से शालीन व्यवहार के दिए निर्देश
सिद्धार्थनगर। पुलिस लाइंस सिद्धार्थनगर में बुधवार को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने गोष्ठी की। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षु आरक्षियों को पुलिस सेवा के मूल सिद्धांतों, कर्तव्यों और उत्तरदायित्वों की जानकारी देते हुए प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए।
एसएसपी ने कहा कि पुलिसकर्मी का व्यवहार ही जनता के बीच पुलिस की छवि तय करता है। इसलिए ड्यूटी के दौरान अनुशासन के साथ जनता से शालीन, संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार किया जाए। उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों को बताया कि व्यावहारिक प्रशिक्षण पुलिस सेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई तकनीक और नियम-कानून की जानकारी को फील्ड ड्यूटी में ईमानदारी और निष्ठा के साथ लागू करना होगा।
उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों का प्राथमिक दायित्व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ आमजन की सुरक्षा और उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता से समाधान करना है। किसी भी परिस्थिति में अनुशासन से समझौता नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों को ड्यूटी के दौरान धैर्य, संयम और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
एसएसपी ने कहा कि बेहतर प्रशिक्षण से न केवल पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता बढ़ेगी बल्कि इससे जनपद में कानून-व्यवस्था मजबूत होने के साथ पुलिस की छवि भी बेहतर होगी। उन्होंने प्रशिक्षुओं से प्रशिक्षण के प्रत्येक चरण में सक्रिय भागीदारी करने और वरिष्ठ अधिकारियों से आवश्यक मार्गदर्शन लेने को कहा। गोष्ठी के दौरान प्रशिक्षण अधिकारी समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।