{"_id":"6aa19e87c081dda25c05b243","slug":"siddharthnagar-news-lekhpals-raise-their-voices-over-demands-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-164296-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: लेखपालों ने मांगों को लेकर बुलंद की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: लेखपालों ने मांगों को लेकर बुलंद की आवाज
Thu, 10 Sep 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते लेखपाल संघ के पदाधिकारी। संवाद
- कलक्ट्रेट परिसर में लेखपाल संघ ने अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया
सिद्धार्थनगर। फार्मर रजिस्ट्री में शासनादेश का पालन करने सहित अन्य मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले जिले के लेखपाल बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए। मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और पूरा नहीं होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी।
जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि लेखपालों का शोषण किया जा रहा है, जिसे किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना जांच किए किसी भी मामले में कार्रवाई कर दी जाती है, जो सही नहीं है। लेखपालों की आवाज को दबाया जाता है जबकि, सबसे अधिक कार्य वही करता है। कहा कि लेखपाल जितेंद्र यादव से इटवा में तहसीलदार ने गलत व्यवहार किया जो सही नहीं है। मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की जाए। खतौनी में किसानों के गाटों में ऑपरेटरों की ओर से की गई गलती को जल्द सही कराया जाए। लेखपालों को जल्द आरटीके खतौनी उपलब्ध कराई जाए। पिछले साल का खसरा प्रिंट उपलब्ध कराई जाए। फार्मर रजिस्ट्री में शासनादेश का पालन किया जाए। इसके अलावा अन्य मांगों को जल्द पूरा किया जाए। कहा कि मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगा।
इस दौरान आनंद गौतम, शैलेश भारती, सुनील, सिंह, प्रभात सैनी, विनोद गौतम, भानु प्रताप आदि मौजूद रहे।