{"_id":"6982375c1411eb05000839fc","slug":"siddharthnagar-news-land-of-three-villages-liberated-in-the-name-of-british-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-152816-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: तीन गांवों की जमीन को अंग्रेजों के नाम से आजादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: तीन गांवों की जमीन को अंग्रेजों के नाम से आजादी
Tue, 03 Feb 2026 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ तहसील के ग्राम बजहा, जमुहवा और चकईजोत के राजस्व अभिलेखों में अंग्रेजों के नाम दर्ज मिली भूमि अब राज्य सरकार की होंगी। देश की आजादी के 79 वर्ष बाद भी अभिलेखों में दर्ज अंग्रेजों और उनके उत्तराधिकारियों के नाम चली आ रही जमीनों को डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने राज्य सरकार के नाम रिकाॅर्ड में निहित कर दी है।
इससे पूर्व सभी को नोटिस जारी कर पक्ष रखने का समय दिया गया था। निर्धारित अवधि में किसी की तरफ से कोई दावा या आपत्ति नहीं मिलने पर कार्रवाई की गई। वहीं, शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन की तरफ से बीते 13 माह में अंग्रेजों और पाकिस्तान चले गए लोगों के नाम दर्ज भूमि समेत फर्जी तरीके से नाम चढ़ाई गईं करीब सात सौ बीघा से अधिक भूमि खाली कराई है।
बता दें कि शोहरतगढ़ तहसील के ग्राम चकईजोत टोला अहिरौला निवासी रामगोपाल ने शिकायती पत्र देकर अंग्रेजों के नाम गांव में दर्ज भूमि को खाली कराने की मांग की थी। डीएम के निर्देश पर एसडीएम और तहसीलदार शोहरतगढ़ ने जांचकर रिपोर्ट दी, जिसमें बताया था कि शोहरतगढ़ तहसील के इन गांवों के विभिन्न गाटों में कई अंग्रेजों के नाम दर्ज हैं। जिनमें राजस्व ग्राम बजहा के एक गाटा में मिस डोरा एथेल, मिवेन बिलकीस, मिसेज डयना फोर, अलेकजेंडर गिवेन, मिस एम्टप जोजे, हसबैंड एडववकर का नाम दर्ज मिला। वहीं, ग्राम जमुहवा के एक गाटा में मिसेज एडन फोसिर्स, एटकनवाकर जोजे हैसलेन, वोमिस एंस एथेल मिबन, दूसरे गाटा में मिसेल एथल इनली गिवन आदि व तीसरे गाटा में मिसेज गिलयेन पीपी आदि का नाम दर्ज था। इसी तरह ग्राम चकईजोत के एक गाटा में अलेकजेंडर गिवेन, मिसेज एथेल यमनी व मिसेज विलियम चार्ल्स का नाम दर्ज पाया गया था।
विज्ञापन
29 सितंबर तक संबंधित खातेदारों को जिलाधिकारी न्यायालय में स्वयं या अधिवक्ता के माध्यम से अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस दिया गया था। इसमें बताया गया था कि संबंधित लोग उपस्थित होकर अपना पक्ष नहीं रखेंगे तो यह समझा जाएगा कि उनको कुछ नहीं कहना है। इसके बाद उक्त भूमि को परित्यक्त घोषित करते हुए राज्य सरकार के स्वामित्व में निहित करने के लिए एकपक्षीय आदेश पारित कर दिया जाएगा। इसी के तहत डीएम ने यह कार्रवाई की है।
तीन गांवों की सात गाटों की 0.692 हेक्टेयर भूमि हुई सरकारी: जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन के न्यायालय ने सरकार बनाम मिस डोरा एथेल गिवेन आदि के नाम शोहरतगढ़ तहसील के ग्राम बजहा में 0.006 हेक्टेयर, ग्राम जमुहवा में 0.100 हेक्टेयर, 0.047, 0.174 हेक्टेयर और ग्राम चकईजोत में 0.172 हेक्टेयर समेत तीन गांवों की सात गाटे की 0.692 हेक्टेयर भूमि में दर्ज अंग्रेजों का नाम निरस्त कर दिया है। संवाद