Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Lack of an Anganwadi building causes difficulties for children and pregnant women

Siddharthnagar News: आंगनबाड़ी भवन न होने से बच्चों और गर्भवती महिलाओं को परेशानी

Sun, 15 Nov 2026 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 15 Nov 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Lack of an Anganwadi building causes difficulties for children and pregnant women
- बढ़नी ब्लॉक के परसोहिया गांव में कभी प्रधान के घर तो कभी विद्यालय में होता है केंद्र का संचालन
विज्ञापन

- समय से पोषाहार वितरण और टीकाकरण में भी हो रही दिक्कत
बढ़नी। ब्लॉक क्षेत्र के परसोहिया गांव में आंगनबाड़ी भवन न होने से छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र का संचालन किसी निश्चित स्थान पर नहीं होने से पोषाहार वितरण, टीकाकरण और बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा जैसी सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं।
आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से छह वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी सेवाएं दी जाती हैं। केंद्र पर बच्चों को पूरक पोषाहार, स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण की सुविधा मिलती है। साथ ही उन्हें प्रारंभिक शिक्षा देकर मानसिक और सामाजिक विकास में मदद की जाती है लेकिन परसोहिया गांव में भवन के अभाव में इन सेवाओं का संचालन नियमित रूप से प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

गांव की कुछ महिलाओं ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि हर माह समय से पोषाहार का वितरण नहीं होता है। टीकाकरण के लिए भी इधर-उधर भटकना पड़ता है। इससे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सीडीपीओ रविंद्र कुमार यादव ने बताया कि परसोहिया गांव में मीना मौर्य नाम की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नियुक्त हैं। वह कभी ग्राम प्रधान के घर तो कभी विद्यालय भवन में बैठकर टीकाकरण और पोषाहार वितरण का कार्य करती हैं। निश्चित भवन न होने से लोगों को परेशानी होती है। आंगनबाड़ी भवन के निर्माण के लिए विभागीय स्तर पर पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed