फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Journey ends with determination of national unity

Siddharthnagar News: राष्ट्रीय एकता के संकल्प के साथ यात्रा संपन्न

Sun, 16 Nov 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 16 Nov 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Journey ends with determination of national unity
इटवा में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर निकाली गई विशाल पदयात्रा में शामिल मुख्य अतिथ - फोटो : सांकेतिक
इटवा/बिस्कोहर। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को इटवा-बिस्कोहर क्षेत्र में पदयात्रा निकाली गई। पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में स्कूली बच्चे, भाजपा कार्यकर्ता और लोग शामिल हुए। 3लगभग छह किलोमीटर लंबी इस एकता पदयात्रा के दौरान भारत माता की जय, सरदार पटेल अमर रहे... के नारों से वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन

पदयात्रा सुबह करीब 11 बजे महादेव चौराहे के पास से राष्ट्रगान के बाद यात्रा शुरू हुई। इसमें स्कूली बच्चे सबसे आगे थे। उनके पीछे लोगों का समूह चल रहा था। हाथों में तिरंगा लिए हुए यह यात्रा सेमरी, महजिदिया होते हुए इटवा चौराहे पर पहुंची, जहां इसका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

उसके बाद यात्रा बीआरसी परिसर में एक विशाल जनसभा में परिवर्तित हो गई। पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए बताया कि भाजपा पूरे देश में सरदार पटेल की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उन्होंने कहा कि ये कार्यक्रम 31 अक्तूबर से जारी हैं, जिनमें रन फॉर यूनिटी, गोष्ठी, पौधारोपण, रक्तदान शिविर और एकता पदयात्रा जैसे आयोजन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की एकता के लिए सरदार पटेल के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed