{"_id":"6938630851d36dfb910115d4","slug":"siddharthnagar-news-joint-team-will-stop-illegal-activities-on-the-border-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-149552-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: संयुक्त टीम रोकेगी सीमा पर अवैध गतिविधियांं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: संयुक्त टीम रोकेगी सीमा पर अवैध गतिविधियांं
Wed, 10 Dec 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 10 Dec 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
भारत नेपाल सीमा ककरहवा बार्डर पर मौजूद भारत व नेपाल के सुरक्षा एजेंसियों की टीम। स्रोत विज्ञप्
सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी मोहाना पुलिस, नेपाल एपीएफ और सीमा शुल्क विभाग के साथ मंगलवार को सीमा पर संयुक्त बैठक की गई।
इसमें सीमा की सुरक्षा और होने वाली तस्करी पर अंकुश लगाने पर संयुक्त रूप से काम करने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही चेक पोस्ट ककरहवा और अलीगढ़वा का भ्रमण किया गया।
इस दौरान उन्होंने सीमा पर तैनात अधिकारियों और जवानों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक निर्देश दिए।
भ्रमण के उपरांत बाद कमांडेंट उज्ज्वल दत्ता की अगुवाई में नेपाल एपीएफ, नेपाल पुलिस, उत्तर प्रदेश पुलिस एवं सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त समन्वय बैठक किया गया, जिसके दौरान सीमा पर अवैध गतिविधि और अन्य प्रतिबंधित सामानों की तस्करी, मानव तस्करी पर अंकुश लगाने, कोर एरिया जब्ती, कानून और व्यवस्था को कायम रखने आदि विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
आपसी सहयोग व सूचनाओं को साझा कर संयुक्त प्रयास के लिए सहमति जताई गई।
इस बैठक में कमांडेंट 43वीं वाहिनी के साथ आशीष राघव सीमा चौकी कमांडर ककरहवा, निरीक्षक पंकज सिंह, सीमा चौकी प्रभारी अलीगढ़वा व अन्य कार्मिकों के साथ-साथ नेपाल एपीएफ से निरीक्षक राजकुमार पंडित क्षेत्री, सहायक उप निरीक्षक ईश्वर नेपाली, खड्ग बिके, नेपाल पुलिस की तरफ से निरीक्षक रत्न बहादुर थापा और अन्य कार्मिक, एसओ मोहाना जितेंद्र सिंह, विरेंद्र कुमार यादव चौकी प्रभारी ककरहवा और सीमा शुल्क विभाग से निरीक्षक संजीव कुमार आदि शामिल रहे।अ