Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Job held for 16 years using a fake caste certificate; now, the entire salary will be recovered

Siddharthnagar News: फर्जी जाति प्रमाणपत्र के सहारे 16 साल तक की नौकरी, अब पूरे वेतन की होगी वसूली

Thu, 05 Nov 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 05 Nov 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Job held for 16 years using a fake caste certificate; now, the entire salary will be recovered
- फर्जी एसटी प्रमाणपत्र से नौकरी पाने वाली शिक्षिका की नियुक्ति तिथि से सेवा समाप्त
विज्ञापन

- बीएसए ने पूर्व बर्खास्तगी आदेश में किया संशोधन, 30 जुलाई 2010 से सेवा समाप्त मानी जाएगी
- बीईओ को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश, नियुक्ति से अब तक मिले वेतन की होगी वसूली
सिद्धार्थनगर। फर्जी अनुसूचित जनजाति (एसटी) प्रमाणपत्र के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल करने के मामले में बेसिक शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। विभाग ने शिक्षिका सुनैना गौड़ की सेवा समाप्ति को नियुक्ति की मूल तिथि से प्रभावी करने का निर्णय लिया है। बीएसए शैलेश कुमार ने पूर्व में जारी बर्खास्तगी आदेश में संशोधन करते हुए 30 जुलाई 2010 से ही उनकी सेवा समाप्त मानने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नियुक्ति से अब तक किए गए वेतन भुगतान की वसूली की प्रक्रिया शुरू करने को कहा है।
उसका बाजार विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय उटिया में तैनात शिक्षिका सुनैना गौड़ पर फर्जी एसटी प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी पाने का आरोप था। मामले में विभागीय कार्रवाई के बाद बीएसए ने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को शिक्षिका के खिलाफ संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

संशोधित आदेश में नियुक्ति की तिथि से अब तक किए गए वेतन भुगतान की गणना कर नियमानुसार वसूली करने को कहा गया है। इसके अलावा पूरी कार्रवाई का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज कराने और आवश्यक विभागीय प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के इस आदेश के बाद अब शिक्षिका के खिलाफ सेवा समाप्ति के साथ एफआईआर और वेतन वसूली की कार्रवाई भी आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed