Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: JE threat in 42 districts of Nepal, children are becoming victims

Siddharthnagar News: नेपाल के 42 जिलों में जेई खतरा, बच्चे हो रहे शिकार

Fri, 10 Oct 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 10 Oct 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: JE threat in 42 districts of Nepal, children are becoming victims
- जापानी इंसेफेलाइटिस 42 जिलों में फैला, अबतक 31 की मौत, 10 साल में सबसे ज्यादा मृत्युदर
विज्ञापन

खुनुवां। नेपाल में जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) का संक्रमण इस साल गंभीर रूप ले चुका है। अब तक देशभर में 31 लोगों की मौत हो चुकी है जो पिछले 10 वर्षों में सबसे ज्यादा संख्या है। स्वास्थ्य सेवा विभाग के परिवार कल्याण विभाग के बाल स्वास्थ्य एवं टीकाकरण अनुभाग के प्रमुख डॉ. अभियान गौतम ने बताया कि यह मौतें मुख्य रूप से 40 वर्ष से अधिक उम्र के उन लोगों में हुई हैं, जिन्हें टीका नहीं लगा था।
डॉ. गौतम के अनुसार, इस वर्ष अब तक 164 लोग जापानी इंसेफेलाइटिस से संक्रमित पाए गए हैं जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 86 थी। उन्होंने बताया कि संक्रमण से होने वाली मौतें इसलिए भी बढ़ रही हैं क्योंकि टीके का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है। इस समय 42 जिलों की 110 नगर पालिकाओं में जापानी इंसेफेलाइटिस के मामले फैल चुके हैं, जिनमें 28 जिले उच्च जोखिम वाले हैं। सबसे अधिक लुंबिनी प्रांत में 11, बागमती और गंडकी में 5-5, कोशी में चार, मधेश में तीन, सुदूरपश्चिम में दो और कर्णाली में एक व्यक्ति की मौतें हुईं हैं।
विज्ञापन

---

डॉ. गौतम ने कहा हम यह अध्ययन कर रहे हैं कि संक्रमण में वृद्धि का कारण मच्छरों की सक्रियता है या फिर सूअर और बतख पालन से जुड़े कारण हैं। इंसेफेलाइटिस का प्रकोप हर साल मुख्य रूप से श्रावण से कार्तिक माह तक देखा जाता है। नेपाल में अब तक 82 प्रतिशत बच्चों को इस बीमारी का टीका लगाया जा चुका है। वर्ष 1998 से पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को नियमित रूप से जेई का टीका दिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, नेपाल में पहली बार 1978 में रूपन्देही जिले में जेई का मामला दर्ज किया गया था जबकि जापान में यह रोग सबसे पहले 1861 में पाया गया था। डॉ. गौतम ने बताया कि 1990 के दशक से संक्रमण में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। सरकार ने तब से राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत बच्चों को नियमित रूप से जेई का टीका लगाने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

जानिए क्या है जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई)
यह एक वायरल बीमारी है जो क्यूलेक्स मच्छर के काटने से फैलती है।
यह वायरस सूअर और जंगली पक्षियों में पाया जाता है, जो मच्छरों के माध्यम से इंसानों तक पहुंचता है।
संक्रमण के 5-15 दिन बाद लक्षण दिखाई देते हैं। इसमें तेज बुखार, सिरदर्द, उल्टी, गर्दन अकड़ना, मानसिक भ्रम और दौरे पड़ना शामिल है।
गंभीर मामलों में यह मस्तिष्क में सूजन (इंसेफेलाइटिस) पैदा करता है, जिससे कोमा या मृत्यु तक हो सकती है।
बचाव का सबसे प्रभावी तरीका टीकाकरण है। इसके साथ ही मच्छरों से बचाव, सफाई, और सूअर पालन स्थलों को घरों से दूर रखना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed