{"_id":"69050df5330e5c620a014b0b","slug":"siddharthnagar-news-its-feeder-george-consumers-woe-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-147377-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: उसका फीडर जर्जर, उपभोक्ताओं की मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: उसका फीडर जर्जर, उपभोक्ताओं की मुसीबत
Sat, 01 Nov 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 01 Nov 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
उसका बाजार। बिजली उपकेंद्र उसका बाजार फीडर की जर्जर हालत एक बार फिर उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत बनकर सामने आई है। आए दिन खराब होने वाले इस फीडर से जुड़े उपभोक्ता पिछले दो दिनों से बिजली के लिए तरस रहे हैं। लोग अंधेरे में रात बिताने के लिए मजबूर हैं।
बुधवार की रात में बाधित हुई विद्युत आपूर्ति शुक्रवार की शाम चार बजे तक बहाल नहीं हो सकी। दो दिन में हुए बारिश और हवा चलने से यहां की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई है, जिससे दर्जनों गांवों में अंधेरा छा गया था। नगर क्षेत्र और आसपास के गांवों के उपभोक्ता अक्सर होने वाले फाॅल्ट की समस्या से जूझते रहे। बुधवार को फाॅल्ट नहीं बनने से दर्जनों गांवों में लगातार दो दिन से बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। ऐसे में उपभोक्ताओं में गहरा रोष व्याप्त है। इस दौरान उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारियों के मोबाइल बंद मिल रहे हैं। स्थानीय निवासी धीरेंद्र प्रताप सिंह, अनूप बागी, सिद्धार्थ सिंह, आयुष प्रजापति, आदि ने बताया कि बारिश के दौरान बिजली गुल होने से न सिर्फ कारोबार प्रभावित हो रहा है बल्कि घरों में भी परेशानियां बढ़ जा रही हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस संबंध में जेई कायम सिंह से दूरभाष पर बात करने की कोशिश की गई लेकिन मोबाइल नेटवर्क में न होने के कारण बात नहीं हो सका।