{"_id":"6ae62d40ce854195fa0ea1a5","slug":"siddharthnagar-news-iron-man-remembered-on-national-unity-day-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-167422-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: राष्ट्रीय एकता दिवस पर याद किए गए लौह पुरुष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: राष्ट्रीय एकता दिवस पर याद किए गए लौह पुरुष
Sat, 31 Oct 2026 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकर सभागार में भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता क
सिद्धार्थनगर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती शनिवार को जिलेभर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और सीमावर्ती गांवों में कार्यक्रम आयोजित कर उनके योगदान को याद किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई गई।
विकास भवन स्थित आंबेडकर सभागार में मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें सांसद डुमरियागंज के प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल ने कहा कि सरदार पटेल महान विभूति थे। उनके जन्मदिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी सूझबूझ से 562 रियासतों का भारत में विलय कराकर एकता की मजबूत नींव रखी। उनके सिद्धांतों का अनुसरण करते हुए सभी को आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने और अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा एवं ईमानदारी से करना चाहिए। इस अवसर पर सीडीओ ने उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, एडवोकेट सत्यदेव सिंह और एसएसबी के जवानों ने भी विचार व्यक्त किए।
पुलिस कार्यालय में एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा की शपथ दिलाई। उन्होंने सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय सुरक्षा मजबूत बनाने के लिए सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद, सीओ कार्यालय एवं अपराध रोहिणी यादव, प्रतिसार निरीक्षक और पुलिस कार्यालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। भारतभारी प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा और अधिशासी अधिकारी राजन कुमार गुप्ता ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। बढ़नी के कोल्ड स्टोरेज स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सैफुद्दीन मलिक ने पुष्प अर्पित किए। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी की अगुवाई में जयंती मनाई गई। इटवा कस्बे के बिस्कोहर मार्ग स्थित अर्जक संघ कार्यालय में पुजारी प्रसाद की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित हुआ। पूर्व प्रधान माधव यादव ने कहा कि सरदार पटेल आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नेता थे।
अर्जक संघ के पूर्व संयोजक रवि प्रताप चौधरी ने उनके राजनीतिक कौशल और रियासतों के एकीकरण में योगदान को याद किया।
सरदार पटेल की जयंती पर सत्यनिष्ठा की दिलाई शपथ : बांसी। रतनसेन डिग्री कॉलेज में शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सत्यनिष्ठा से समृद्धि विषय पर संगोष्ठी आयोजित हुई। डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन दृढ़ इच्छाशक्ति, अनुशासन, राष्ट्रीय एकता और कर्तव्यनिष्ठा का प्रेरणादायी उदाहरण है। आशुतोष ने युवाओं से सत्य, ईमानदारी और नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने की अपील की।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुभीर सिंह ने शिक्षकों और स्वयंसेवकों को सत्यनिष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता की शपथ दिलाई। इस दौरान सपना त्रिपाठी, अखिलेश, पूनम, कल्पना, साक्षी, नाजमीन सहित शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस लाइंस में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रतिसार निरीक्षक चंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। दौड़ पुलिस लाइंस से शुरू होकर हाइडिल तिराहा पहुंची। इसके बाद साड़ी तिराहा होते हुए वापस पुलिस लाइंस में समाप्त हुई। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा का संदेश दिया।