{"_id":"69458f5ff90e05578b0b0188","slug":"siddharthnagar-news-intermediate-practical-exams-from-january-24-preparations-intensify-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-150150-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 24 जनवरी से, तेज हुई तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 24 जनवरी से, तेज हुई तैयारी
Fri, 19 Dec 2025 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 19 Dec 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर/तुलसियापुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। जिले में प्रयोगात्मक परीक्षाएं 24 जनवरी से एक फरवरी तक कराई जाएंगी।
इससे पहले प्री-बोर्ड परीक्षा होगी और दिसंबर माह में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों का कोर्स पूरा कराने के लिए शिक्षकों को डीआईओएस ने आदेश जारी कर दिया है।
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। इससे पहले प्री-बोर्ड परीक्षा और प्रयोगात्मक परीक्षा कराई जाएगी। विद्यालयों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों का कोर्स पूरा करने में शिक्षक भी जुट गए है।
विज्ञापन
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड लिखित परीक्षाएं 10 जनवरी तक कराने के आदेश जारी किए हैं। प्रयोगात्मक परीक्षाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई जाएगी। साथ ही इन्हें सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराया जाएगा। उसे सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। डीआईओएस अरुण कुमार ने बताया कि हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षा पूर्व की भांति आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर संपन्न कराई जाएगी।
हाईस्कूल के व्यक्तिगत परीक्षार्थी अपने अग्रसारण केंद्र पर पहुंचकर प्रधानाचार्य से संपर्क कर परीक्षा में शामिल होंगे। कहा कि सभी प्रधानाचार्यों को प्रयोगात्मक परीक्षा की तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कोर्स भी दिसंबर माह में पूरा कराने का कहा गया है ताकि विद्यार्थियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।