फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Theft at dairy after breaking open the cash box

Siddharthnagar News: डेयरी का गल्ला तोड़कर चोरी

Sun, 06 Sep 2026 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 06 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Theft at dairy after breaking open the cash box
बांसी। नगर क्षेत्र के प्रतापनगर चौराहे पर संचालित एक कंपनी की डेयरी में गल्ला तोड़कर हजारों रुपये की नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में एक बच्ची गल्ले से नकदी निकालती नजर आ रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, डेयरी के मैनेजर सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो गल्ला टूटा हुआ मिला और उसमें रखी नकदी गायब थी। उन्होंने तत्काल दुकान के मालिक नन्हे सिंह को इसकी जानकारी दी। चोरी की खबर मिलते ही उनके शुभचिंतक भी मौके पर पहुंच गए और वारदात की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि दुकान के मालिक नन्हे सिंह रविवार सुबह ही तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुए थे। उनके जाने के कुछ ही समय बाद दुकान में चोरी की वारदात से आसपास में चर्चा का माहौल गर्म है। सीसीटीवी फुटेज में एक बच्ची दुकान के अंदर गल्ला तोड़कर नकदी निकालती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

कोतवाल बांसी महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि प्रथम दृष्टया करीब 7-8 वर्ष की बच्ची शटर के नीचे से दुकान में घुसने की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed