फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Indian rice seized for smuggling Rs 1.80 crore

Siddharthnagar News: तस्करी कर नेपाल पहुंचा 1.80 करोड़ का भारतीय चावल पकड़ा

Fri, 14 Nov 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 14 Nov 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Indian rice seized for smuggling Rs 1.80 crore
सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले भारतीय ट्रेलर को पुलिस ने गिरफ्त किया। स्रोत विज्ञ​प्ति
खुनुवां। नेपाल के कपिलवस्तु जिले की पुलिस ने मोटे चावल के नाम पर महंगे बासमती और बेहतर गुणवत्ता वाले भारतीय चावल की तस्करी का मामला पकड़ा है। बृहस्पतिवार को गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में नेपाल पुलिस ने करीब 1.80 करोड़ रुपये मूल्य के चावल सहित तीन भारतीय ट्रेलर जब्त किए हैं। इसमें सीमा शुल्क में हेरफेर कर लाखों की कर चोरी की बात सामने आई है।
विज्ञापन

जिला पुलिस कार्यालय कपिलवस्तु के अनुसार यह कार्रवाई मायादेवी ग्रामीण नगर पालिका-1, पकड़ी क्षेत्र में की गई। पुलिस उपाधीक्षक रिपेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित दल ने जांच के दौरान पाया कि पकड़े गए ट्रेलरों में घोषित प्रकार से अलग, अधिक महंगा और महीन चावल लदा हुआ था। पुलिस ने पकड़े गए तीन ट्रेलरों में एक में 26,04,866 रुपये मूल्य का 42.22 क्विंटल चावल, 53,18,010 मूल्य का 42 क्विंटल बासमती चावल और 25,91,293 मूल्य का 42 क्विंटल चावल लदा था।
विज्ञापन

एसपी ने कहा हमें जानकारी मिली थी कि कुछ व्यापारी मोटे चावल की बिलिंग कर बासमती और महंगे चावल सीमा पार भेजकर राजस्व चोरी कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर हमने ट्रेलरों को पकड़कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से बरामद तीन ट्रेलर सहित उस पर लदे चावल की कीमत 1 करोड़ 80 लाख 14 हजार 169 रुपये आंकी गई है। जब्त किए गए ट्रेलर, चावल और चालकों को राजस्व जांच कार्यालय बुटवल भेज दिया गया है, जहां आगे की जांच और कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed