फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Independence Day was celebrated from city to rural areas

Siddharthnagar News: शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में रही स्वतंत्रता दिवस की धूम

Sun, 17 Aug 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 17 Aug 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Independence Day was celebrated from city to rural areas
सिद्धार्थनगर। शहर के साथ ग्रमीण क्षेत्रों में भी स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। सरकारी महकमों से लेकर निजी संस्थानों तक तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाया गया। देश के 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने सांसद जगदंबिका पाल और पार्टी पदाधिकारियों के साथ ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ. चंद्रेश उपाध्याय, लालजी त्रिपाठी, रामकुमार कुंवर, दीपक मौर्य, घनश्याम मिश्र, तेजू विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

धेंसा प्रतिनिधि के अनुसार, जय किसान इंटर काॅलेज सकतपुर सनई में प्रबंधक आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर संस्थापक प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य जयराम यादव, शिक्षक अंजनी श्रीवास्तव, सच्चिदानंद शुक्ल एवं वशिष्ठ प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन

गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल में प्रबंधन ने किया ध्वजारोहण
गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल परसा भदवरिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर प्रबंधक गंगा सागर राय ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश के प्रति समर्पित होकर अपना कार्य करें यही अमर सपूतों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा आपरेशन सिंदूर आधारित जीवंत नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान संरक्षक अमित राय, प्रधानाचार्य अजय कुमार भारद्वाज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तुलसियापुर प्रतिनिधि के अनुसार बढ़नी ब्लाॅक के पं. बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में प्रबंधक अनुपम शुक्ल, बीआरसी परसा पर बीईओ धर्मेंद्र कुमार, ढ़ेबरुआ थाने पर एसएचओ गौरव सिंह, बढ़नी ब्लाॅक कार्यालय पर बीडीओ अनिशि मणि पांडेय, सूर्या महाविद्यालय में सांसद प्रतिनिधि नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी व शाकिरा पब्लिक स्कूल में प्रधान प्रतिनिधि गुलाम हैदर ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा प्रावि सिसवा बुजुर्ग में लालू यादव, प्रावि खरिकौरा में शिवा तिवारी, प्रावि मटियार उर्फ भुतहवा में चुल्हई, प्रावि टीकर में शिवकुमार साहनी, प्रावि औरहवां में दिलीप पांडेय, प्रावि अहिरौला में लालसिंह चौधरी, प्रावि झरुआ में वीरेंद्र जायसवाल, प्रावि महादेव बुजुर्ग में मो.मुस्तफा, प्रावि मनिकौरा में बब्लू यादव, प्रावि चंपापुर में रामलौटन, प्रावि चरिगवां में अब्दुल सलाम, प्रावि चंदवा में मालती देवी, प्रावि खैरी उर्फ झुंगहवा में दिनेश यादव, प्रावि पचऊध में आशुतोष पांडेय, प्रावि बसंतपुर में इमरान अहमद, प्रावि रुमनदेई में अब्दुल करीम, प्रावि परसा स्टेशन में विवेक सिंह, प्रावि खड़कुईयां नानकार में मुबस्सिर हुसैन, प्रावि पकड़िहवां में यशोदानंदन मिश्र, प्रावि गोल्हौरा मुस्तकहम में अश्विनी चौबे ने ध्वजारोहण किया।
-----------
सरकारी संस्थानों व स्कूलों में हुआ ध्वजारोहण
इटवा। तहसील इटवा परिसर में एसडीएम इटवा कुणाल, नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन विकास जायसवाल, इटवा थाने में सीओ शुभेंदु सिंह, राम अवतार मेमोरियल पब्लिक इंटर कॉलेज भिलौरी भिलौरा में प्रबंधक हरिहर चौहान, डाॅ. राम मनोहर लोहिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय इटवा में डाॅ. अष्टभुजा पांडेय, माता प्रसाद जायसवाल इंटर कालेज में प्रधानाचार्य रमाकांत द्विवेदी, रईस अहमद इंटर काॅलेज में प्रधानाचार्य महताब आलम, अल फारूक इंटर कालेज अमौना में प्रधानाचार्य उबैदुर्रहमान, सर्वोदय डिग्री काॅलेज व सर्वोदय इंटर काॅलेज डोकम अमया में प्रबंधक धर्मराज चौधरी, यशोदा देवी कन्या इंटर काॅलेज इटवा में प्रधानाचार्य रंजना पांडेय, फातिमा इंटर काॅलेज सेमरी में प्रधानाचार्य डाॅ. नादिर सलाम ने तिरंगा झंडा फहराया।
पथरा प्रतिनिधि के अनुसार सरस्वती देवी कन्या इंटर कॉलेज सेहरी बुजुर्ग में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन कुंवर विक्रम सिंह ने और शिवाजी इंटर काॅलेज बरगदवा में प्रबंधक केपी सिंह ने ध्वजारोहण किया। प्राथमिक विद्यालय कम्हरिया खुर्द में प्रधान अखिलेश सिंह, प्राथमिक विद्यालय जोगिया में प्रधान प्रेमचंद मौर्या, पथरा में प्रधान मक्खन लाल, जमुनी में प्रधान सुनील पाठक व विशुनपुरवा में प्रधान शांति देवी ने ध्वजारोहण किया।
बांसी प्रतिनिधि के अनुसार सपा के नगर कार्यालय पर क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव व नगर पालिका बांसी अध्यक्ष चमन आरा राईनी ने स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। नपा अध्यक्ष चमन आरा राईनी ने कहा कि देश के महान क्रांतिकारियों के बलिदान और उनके संघर्षों की बदौलत हमें आजादी मिली है। इसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी द्वारिका प्रसाद यादव, श्यामलाल बारी, रामशंकर, बृजमोहन पांडेय, रामशंकर आर्य, राम आसरे त्रिपाठी, ढोड़े गिरी, बृजनंदन पांडेय, अब्दुल गफ्फार के परिजनों को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व नपा अध्यक्ष व सपा जिला उपाध्यक्ष मो. इदरीस पटवारी, प्रदेश सचिव राम मिलन भारती, सैयद मोहम्मद कुतुब, बुद्धिराम प्रजापति, नगर अध्यक्ष कपिल देव, सभासद अरुण गुप्ता, शाकिर अली, मैनू नेता मौजूद रहे।
पकड़ी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार चौधरी सुभाष चंद्र ग्रामोदय इंटर कॉलेज बुढनईया में प्रधानाचार्य अनिल कुमार चौधरी, प्राथमिक विद्यालय जम्हिरिया में रमेश यादव, बीपीसी पब्लिक स्कूल पर प्रधानाचार्य अजय कुमार चौधरी, प्राथमिक विद्यालय पकड़ी पर रामप्रसाद यादव, प्राथमिक विद्यालय जोगीबारी पर प्रधान रितेश सिंह, प्राथमिक विद्यालय खेतवल मिश्र पर प्रधान बरखु चौहान, प्राथमिक विद्यालय सिरसिया मिश्र पर प्रधान राम किशुन चौधरी, प्राथमिक विद्यालय जखौलिया पर प्रधान विरेंद्र जायसवाल, प्राथमिक विद्यालय सेखुइया पर श्याम लाल यादव ने ध्वजारोहण किया।

----------
धूमधाम से मना देश की आजादी की वर्षगांठ का जश्न

डुमरियागंज। तहसील परिसर में एसडीएम राजेश कुमार ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान तहसीलदार रवि कुमार यादव लेखपाल संघ अध्यक्ष प्रवेश कुमार शुक्ल, देवेंद्र कुमार राठौर, पेशकार उदयभान मौजूद रहे। नगर पंचायत कार्यालय डुमरियागंज पर अध्यक्ष प्रतिनिधि अतीकुर्रहमान ने ध्वजारोहण किया और आजादी की लड़ाई के इतिहास पर प्रकाश डाला। इस मौके पर ईओ सचिन कुमार पटेल, लिपिक हसन, सुगंध अग्रहरि, लिपिक हसन ताकीब, महंत, अर्पित दूबे, उमाशंकर मौजूद रहे। डुमरियागंज थाना और सीओ ऑफिस पर सीओ बृजेश कुमार वर्मा ने झंडारोहण किया। इस दौरान डुमरियागंज थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव, एसआई मनोज कुमार पटेल आदि मौजूद रहे। न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरियागंज पर चिकित्सक डाॅ. बीके सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर फार्मासिस्ट पवन श्रीवास्तव, एलए सुभाष तिवारी मौजूद रहे। पशु चिकित्सलय पर डाॅ. हरेंद्र प्रकाश ने ध्वजारोहण किया। बैदोलागढ़ स्थित बिजली निगम वितरण खंड कार्यालय पर अधिशाषी अभियंता संतोष त्रिपाठी, शफा इंटर कालेज पर निदेशक शौकी खान, बीआरसी डुमरियागंज कार्यालय पर बीईओ अशोक कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। सरस्वती विधा मंदिर इंटर काॅलेज पर प्रधानाचार्य गौरीशंकर त्रिपाठी, खैर टेक्निकल सेंटर बनगवा बरई-डुमरियागंज पर प्रबंधक डॉक्टर फैजान अहमद और इरशाद अहमद ने ध्वजारोहण किया। तौफीक मेमोरियल डिग्री कॉलेज बयारा पर प्रबंधक सैय्यदा खातून और प्रधानाचार्य डॉ. जहीर अहमद मलिक ने ध्वजारोहण किया। ब्लॉक कार्यालय पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मालती त्रिपाठी और बीडीओ कुमार कार्तिकेय मिश्र ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed