फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Independence Day celebrated with great pomp, tricolour waved everywhere

Siddharthnagar News: धूमधाम से मना आजादी का जश्न...चहुंओर लहराया तिरंगा

Sat, 16 Aug 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 16 Aug 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Independence Day celebrated with great pomp, tricolour waved everywhere
कलक्ट्रेट परिसर में तिरंगा फहराने के बाद सलामी देते डीएम डॉ. राजा गणपति आर
सिद्धार्थनगर। देश का 79 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। सरकारी दफ्तरों के साथ ही स्कूल-कॉलेज और अन्य संस्थानों पर देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, स्कूलों व अन्य संस्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। स्कूलों में आयोजित कार्यक्रमों में बच्चों ने देशभक्ति से संबंधित नाटक व गीत प्रस्तुत कर लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत किया। कलक्ट्रेट में परंपरागत और सादगीपूर्ण तरीके से सुबह आठ बजे जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद सामूहिक रूप से राष्ट्रगान जन-गण-मन को सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने गायन किया और कलक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमारे देश को आजाद कराने वाले अमर शहीदों के बलिदान से ही हमें आजादी मिली है। इसे बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। संविधान के अनुसार सभी लोग मिलकर कार्य करें। जनपद के अखिरी व्यक्ति को भी न्याय मिलना चाहिए। इस अवसर पर एडीएम गौरव श्रीवास्तव, एडीएम न्यायिक ज्ञान प्रकाश, सत्यदेव सिंह एडवोकेट, जयशंकर प्रसाद मिश्र, राणा प्रताप सिंह, प्रेम सागर चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीएम ने माधव प्रसाद त्रिपाठी राजकीय मेडिकल काॅलेज में इमरजेंसी वार्ड, जनरल वार्ड महिला व पुरुष वाॅर्डों में भर्ती मरीजों को फल वितरण किया और ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमएस डॉ. एके झा मौजूद रहे। विकास भवन में सीडीओ बलराम सिंह, पुलिस लाइंस में एसपी डाॅ. अभिषेक महाजन व डीएफओ कार्यालय में डीएफओ पुष्प कुमार के ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

ध्वजारोहण कर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम: सिद्धार्थनगर। शहर के केंद्रीय विद्यालय में प्राचार्य नीरज शुक्ल ने ध्वजारोहण किया। राजकीय विद्यालय पर भी ध्वजारोहण के बाद बच्चों ने देशभक्ति से जुड़े विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं नगर पालिका कार्यालय पर अध्यक्ष गोविंद माधव ने ध्वजारोहण किया। पथरा प्रतिनिधि के अनुसार सरस्वती देवी कन्या इंटर कॉलेज सेहरी बुजुर्ग में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन कुंवर विक्रम सिंह ने और शिवाजी इंटर काॅलेज बरगदवा में प्रबंधक केपी सिंह ने ध्वजारोहण किया। प्राथमिक विद्यालय कम्हरिया खुर्द में प्रधान अखिलेश सिंह, प्राथमिक विद्यालय जोगिया में प्रधान प्रेमचंद मौर्या, पथरा में प्रधान मक्खन लाल, जमुनी में प्रधान सुनील पाठक व विशुनपुरवा में प्रधान शांति देवी ने ध्वजारोहण किया। बांसी प्रतिनिधि के अनुसार सपा के नगर कार्यालय पर क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव व नगर पालिका बांसी अध्यक्ष चमन आरा राईनी ने स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। नपा अध्यक्ष चमन आरा राईनी ने कहा कि देश के महान क्रांतिकारियों के बलिदान और उनके संघर्षों की बदौलत हमें आजादी मिली है। इसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी द्वारिका प्रसाद यादव, श्यामलाल बारी, रामशंकर, बृजमोहन पांडेय, रामशंकर आर्य, राम आसरे त्रिपाठी, ढोड़े गिरी, बृजनंदन पांडेय, अब्दुल गफ्फार के परिजनों को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व नपा अध्यक्ष व सपा जिला उपाध्यक्ष मो. इदरीस पटवारी, प्रदेश सचिव राम मिलन भारती, सैयद मोहम्मद कुतुब, बुद्धिराम प्रजापति, नगर अध्यक्ष कपिल देव, सभासद अरुण गुप्ता, शाकिर अली, मैनू नेता मौजूद रहे। पकड़ी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार चौधरी सुभाष चंद्र ग्रामोदय इंटर कॉलेज बुढनईया में प्रधानाचार्य अनिल कुमार चौधरी, प्राथमिक विद्यालय जम्हिरिया में रमेश यादव, बीपीसी पब्लिक स्कूल पर प्रधानाचार्य अजय कुमार चौधरी, प्राथमिक विद्यालय पकड़ी पर रामप्रसाद यादव, प्राथमिक विद्यालय जोगीबारी पर प्रधान रितेश सिंह, प्राथमिक विद्यालय खेतवल मिश्र पर प्रधान बरखु चौहान, प्राथमिक विद्यालय सिरसिया मिश्र पर प्रधान राम किशुन चौधरी, प्राथमिक विद्यालय जखौलिया पर प्रधान विरेंद्र जायसवाल, प्राथमिक विद्यालय सेखुइया पर श्याम लाल यादव ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़नी प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने ध्वजारोहण किया। इसी क्रम में कस्टम कार्यालय बढ़नी में कस्टम अधीक्षक आरजी राम, एसएसबी बढ़नी बीओपी में सहायक सेनानायक संजय केपी ने ध्वजारोहण किया। गांधी आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज में प्रबंधक कुनाल प्रताप शाह, सेंट जूड्स स्कॉलर होम में धीरेन्द्र प्रताप सिंह, डिवाइन विजडन एकेडमी में शफीक अहमद और जमील सिद्दीकी, यूरोकिड एंड यूरो पब्लिक स्कूल में विकास केडिया, नेशनल पब्लिक स्कूल में अब्दुल अव्वल ने ध्वजारोहण किया। सिद्धार्थनगर नेत्रालय में डॉ. नदीम अहमद, स्टार होम्योपैथी क्लीनिक में डॉ. खुबैर अहमद सोनू, डीएसके मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में डॉ. कारसाज अहमद, डॉ. एसएन सोनकर, डायग्नोस्टिक सेंटर में अमरेंद्र यादव व डॉ. जमाल अहमद, पीएचसी बढ़नी में डॉ. अविनाश चौधरी, राहत हॉस्पिटल में डॉ. तौसीफ एच खान, अमन हॉस्पिटल में संचालक मुस्ताक अहमद ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed