{"_id":"6adf8fdd21cdb2226f097d24","slug":"siddharthnagar-news-immersion-of-durga-idols-took-place-under-the-supervision-of-police-from-five-police-stations-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1016-167122-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पांच थानों की पुलिस की निगरानी में हुआ दुर्गा मूर्तियों का विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पांच थानों की पुलिस की निगरानी में हुआ दुर्गा मूर्तियों का विसर्जन
Mon, 26 Oct 2026 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
- संवेदनशील गांव बयारा में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ विसर्जन
डुमरियागंज। भवानीगंज थाना क्षेत्र के चकचई, रंगरेजपुर, मियांताड़ी डीह, केवटली नानकार और अति संवेदनशील गांव बयारा में सोमवार को दुर्गा मूर्तियों का विसर्जन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन सतर्क रहा। संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया था।
सीओ डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में डुमरियागंज, इटवा, मिश्रौलिया, गोल्हौरा, त्रिलोकपुर और भवानीगंज थाने की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही। भवानीगंज थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में निगरानी की।
दोपहर बाद गांवों से डीजे और गाजे-बाजे के साथ मां दुर्गा के जयकारे लगाते हुए विसर्जन जुलूस निकाले गए। इनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पुलिसकर्मी जुलूस के आगे-पीछे चलते रहे और संवेदनशील स्थानों पर नजर बनाए रखी। प्रशासन की निगरानी में सभी मूर्तियों को निर्धारित विसर्जन स्थलों पर विधि-विधान से विसर्जित किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। शांतिपूर्ण विसर्जन संपन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग के लिए पुलिस प्रशासन का आभार जताया।